Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज मौनी अमावस्या पर बना नवम पंचम योग, सिंह, तुला सहित इन लोगों को होगा धन लाभ, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे…
    समाचार

    आज मौनी अमावस्या पर बना नवम पंचम योग, सिंह, तुला सहित इन लोगों को होगा धन लाभ, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे…

    By Tv 36 HindustanJanuary 29, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज ग्रह गोचर का आकलन के अनुसार चंद्रमा का संचार आज मकर राशि में श्रवण नक्षत्र से होना बहुत ही शुभ योग बना रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आजg मकर राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा का त्रिग्रह योग बन रह है। साथ ही आज के साथ चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से नवम भाव में स्थित होकर नवम पंचम योग भी बना रहे हैं। आज सिद्धि योग भी प्रभाव में है। आज के भविष्यफल के अनुसार आज का दिन मेष,तुला और मकर राशि सहित कई राशियों के लिए लाभदायी होगा। देखें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज सितारे क्या कहते हैं। जानें आज का राशिफल।

    मेष: आज आप अपने परिवार के विलासितापूर्ण माहौल का आनंद उठाएंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज-मस्ती करते नजर आएंगे। आज आपको किसी पैतृक संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आप संतुष्ट महसूस करेंगे। लेकिन रात में कुछ मेहमान आपके घर आ सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। लेकिन इससे आपको परेशानी नहीं होगी, क्योंकि आपके पास पैसा होगा। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है।
    आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
    वृषभ:आज आपका मन कुछ उदास रहेगा, जिससे आप चिंतित रहेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। अगर कोई समस्या है तो आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। आज अगर आप किसी नजदीकी या दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको संतान पक्ष से कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप थोड़े खुश होंगे।
    आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

    मिथुन: आज आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव कर सकते हैं जो जरूरी है। अगर आज आप कोई डील फाइनल करते हैं तो दिल और दिमाग दोनों खोलकर करें, तभी आप उन योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। अगर पार्टनरशिप में कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज आपको काफी फायदा दे सकता है। अगर आप किसी मकान, दुकान आदि का सौदा करने जा रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर लें, क्योंकि यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा डालें।

    कर्क: आज आप अपना पैसा निवेश करने के लिए तैयार रहेंगे। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपना पैसा शेयर बाजार में न लगाएं। अन्यथा आज आपका पैसा डूब सकता है। जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य से आज आपको पारिवारिक व्यवसाय में लाभ हो सकता है। आज शाम के समय आप अपने बच्चे को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं।
    आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

    सिंह: आज आप अपने जीवनसाथी के साथ जो व्यवसाय शुरू करेंगे, वह भविष्य में आपको अत्यधिक लाभ देगा। आज शाम को आपके परिवार वाले आपके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का प्लान बना सकते हैं। जिसमें आप किसी पुराने दोस्त को भी बुला सकते हैं, जिससे मिलकर आप खुश हो जाएंगे। आज आप सुबह से ही एक के बाद एक घर के काम निपटाने में सफल रहेंगे। आज धन लाभ का योग भी बनेगा।
    आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें।

    कन्या: राजनीतिक दृष्टिकोण से भाग्य आपका साथ देगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सहयोग का मौका मिल सकता है। यदि कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझ सकता है। शाम को आपकी मुलाकात किसी महान व्यक्ति से होगी, जिसके साथ आप कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी सफलता मिल सकेगी।
    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

    तुला: तुला राशि वाले अगर आज कोई व्यवसाय करना चाहेंगे तो वह आपको अत्यधिक लाभ दे सकता है। यदि आज आप किसी को पैसा उधार देते हैं तो उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सावधान रहें। आज आप अपने बच्चे की शिक्षा से जुड़े काम को लेकर दिन भर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आप शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ मनोरंजन में बिताएंगे। धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे।
    आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

    वृश्चिक: आज यदि आपके सामने कोई समस्या आएगी तो आप उसका साहसपूर्वक सामना करेंगे। आज आप निडर होकर जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफल होंगे। विद्यार्थियों ने यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा दी थी तो उसका परिणाम आज आ सकता है, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहने के बावजूद आज अपना काम न टालें।
    आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

    धनु: आज का दिन आप दूसरों की सेवा में बिताएंगे। लेकिन इसके साथ ही आपको अपने मंद चल रहे कारोबार पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो भविष्य में यह आपके लिए आर्थिक संकट पैदा कर सकता है। परिवार में भी आज आपको अपने किसी परिजन से कुछ अच्छी-बुरी बातें सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपको निराशा होगी। आज आपको संतान पक्ष से कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विदेश में रहने वाले परिवार के सदस्यों से आज आपको फोन पर कोई अच्छी खबर मिलेगी।
    आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।

    मकर: नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई काम सौंपा जा सकता है। जिसमें उन्हें अपने साथी कर्मचारियों के सहयोग की आवश्यकता होगी। जिससे आप शाम तक उस कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार करने वाले जातक आज अपने काम पर ध्यान रखें। अगर आज आप अपनी मां से किसी तरह की मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।
    आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

    कुंभ: राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वह लंबे समय के लिए टल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने वरिष्ठों से मदद मांगनी पड़ सकती है। अगर आप आज अपना पैसा शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपको भविष्य में बड़ा फायदा दे सकता है।
    आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

    मीन: आपका पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद है। तो आज आपको उसे चुपचाप सहन करना होगा, अन्यथा रिश्ते में दरार आ सकती है। आज आप अपने ससुराल वालों से कर्ज मांगेंगे तो वह आसानी से मिल जाएगा। जिससे यदि आपका कोई काम पैसों के कारण रुका हुआ है तो वह भी पूरा हो सकता है। अपने बच्चे की प्रगति देखकर आज आपको ख़ुशी महसूस होगी।
    आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

    Post Views: 810

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगेहूं की दूसरी सिंचाई के बाद न करें ये गलती,लंबी बाली, खाली दानें, घट जाएगा उत्पादन…
    Next Article आज मौनी अमावस्या पर बना नवम पंचम योग, सिंह, तुला सहित इन लोगों को होगा धन लाभ, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने के लिए जल सत्याग्रह शुरू, अब तक FIR नहीं, 13 दिन से आमरण अनशन पर है ये…

    September 15, 2026

    सीएम साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, ये क्रिकेट लीजेंड और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ होंगे शामिल…

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से 150 पालकों ने बदली अपनी किस्मत…

    September 15, 2026

    सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला, 3 शहरों में मचा हड़कंप; 13 नागरिक घायल, कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त…

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने के लिए जल सत्याग्रह शुरू, अब तक FIR नहीं, 13 दिन से आमरण अनशन पर है ये…
    • सीएम साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, ये क्रिकेट लीजेंड और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ होंगे शामिल…
    • सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से 150 पालकों ने बदली अपनी किस्मत…
    • सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला, 3 शहरों में मचा हड़कंप; 13 नागरिक घायल, कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त…
    • iOS 27 अपडेट में बड़े बदलाव, Siri AI से लेकर फोटो एडिटिंग तक मिलेंगे कई नए फीचर्स…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?