
भोपालः मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद अब कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदक विद्यार्थी अधिकतम 15 महाविद्यालय चयन कर सकते हैं।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कोरोना काल के दो साल के बाद एक बार फिर से समय पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित की जाएगी। विद्यार्थियों को अपग्रेडेशन की सुविधा भी मिलेगी। एक विद्यार्थी अधिकतम 15 महाविद्यालय चयन कर सकेंगे।
एनसीसी, एनएसएस सीटों में वृद्धि
इस बार खेल कूद, कला, संस्कृति, एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रॉस के विद्यार्थियों के लिए सभी कॉलेजों में पांच-पांच सीटों की वृद्धि करते हुए आउट राइट प्रवेश दिए जाने का निर्णय लिया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को मौका मिल सकें।
जून में जारी होगा कटऑफ
बताया जा रहा है कि प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद जून में कटऑफ जारी किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया 30 मई तक चलेगी, उसके बाद छात्रों के अंकों के आधार पर जून में कटऑफ जारी होगा। जिसके बाद छात्र कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं।