
कोरबा/पुरातात्विक धरोहरों प्राकृतिक विविधताओं से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य देश में नवाचार के माध्यम शैक्षणिक तथा विभिन्न अपनी पहचान स्थापित करते जा रहा है प्राकृतिक सौंदर्यता अदम्य साहस से परिपूर्ण अनेकों रमणीक गौरवशाली अतीत समृद्ध विरासतों को संजोए अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित करते आगे बढ़ रहा भौगोलिक प्राकृतिक ऐतिहासिक महत्वाकांक्षा महिला सशक्तिकरण की ओर नए आयाम स्थापित कर रहा जिसे देखते हुए सरकार बढ़ावा देने कई कार्य योजनाओं पर काम कर रही है।

बताते चलें महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य कन्या हाई स्कूल,प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय उरगा कोरबा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्राचार्य प्रतिनिधि यू के तिवारी आए अतिथियों स्कूल शिक्षकों द्वारा माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। प्राचार्य प्रतिनिधि यू के तिवारी ने उद्बोधन में बताया बेटियों से बड़ा कोई धन नहीं ना ही इससे बड़ा कोई सम्मान! ईश्वर की दी भेंट हैं बेटियां उनकी अलग है पहचान!! जिन्हें शुभकामनाएं बारंबारशैक्षणिक सफलताओं की अभिलाषा हम कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक अतिथियों की उत्कृष्ट शिक्षा में समर्पित भाव सेवा अर्पित कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा सचिव शीतल निकुंज के निर्देशन कुशल मार्गदर्शन रमाकांत दुबे,जिला विधिक सलाहकार द्वारा बालिका दिवस का महत्व बताते हुए,”शिक्षित व सशक्त बेटियां सुधीर उत्कृष्ट समाज की नींव है! आइए हम सभी मिलकर बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सुरक्षित समाज का निर्माण करें उन्हें शिक्षित व स्वाबलंबी बनाएं!!

शुभकामनाएं देते हुए बालिका शिक्षा,किशोर सशक्तिकरण,जीवन कौशल समय प्रबंधन विषय पर उपस्थित बालक बालिकाओं को उन्मुखीकरण किया व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन विषय पर बताते हुए विशेष रूप से मेंस्ट्रुअल कप के उपयोग पर जानकारी दी गई बालिकाओं के स्वास्थ्यगत समस्याओं टीकाकरण के साथ स्कूलों में HB टेस्ट आवश्यक पोषण प्रबंधन विषय पर विस्तार से चर्चा रखी गई।

गोपाल चंद्र द्वारा बालिकाओ की सुरक्षा,विभिन्न अपराधों व उनके दुष्परिणामो के साथ कानूनी धाराओं के बारे में साथ ही यूनिसेफ के हमर बेटी हमर अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया।किशोरावस्था में पोषण प्रबंधन और खास कर माहवारी समय पोषण प्रबंधन विषय मे बताया गया।
ग्राम पंचायत सरपंच जनार्दन सिंह कंवर सचिव द्वारा बाल अधिकार,बाल श्रम,बाल विवाह,पाक्सो अधिनियम व चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर के बारे अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत मे शिक्षिका मार्टिना राठौर द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन करते हुए शाला प्रबंधन कार्यक्रम सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इनकी रही उपस्थिती डी आर पटेल कुंज बिहारी लहरें डी दास साहू एम एल कवर संध्या सिंह अर्चना कमर दिग्विजय दिव्य सावन दिव्य विंधेश्वरी डनसेना प्रभा सोनवानी अनुसुइया रात्रे व स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रहे।