
रिपोर्ट रमाकांत सोनी : रीवा__मऊगंज
मऊगंज नगर परिषद शहरी क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से वर्ष 2017 में तत्कालीन मंत्री राजेन्द्र शुक्ला द्वारा 51 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से एडीबी वित्त पोषित शहरी सेवा उन्नयीकरण योजना के अंतर्गत भूमि पूजन कर इसका शुभारंभ कराया गया था तब से लेकर अब तक केएनके कंपनी द्वारा कड़ी मेहनत के साथ शहर को समय में पानी देने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं इस कार्य को पूर्ण करने में परियोजना प्रबंधक अमर खरे का विशेष योगदान रहा पी. आइ. यू. इंजीनियर अनिवेश श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि हमारी पूरी टीम की चार वर्ष की कड़ी मेहनत से मऊगंज क्षेत्रवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जा रहा है इस दिशा में समस्त कार्य लगभग पूर्ण किए जा चुके हैं जिसमें ओड्डा नदी से पानी एकत्रित करने की दिशा में नदी से दुवगवां ( निहाई ) फिल्टर स्टोर प्लांट की दूरी 8.50 केएम है जिसमें कड़ी सुरक्षा देखरेख एवं जोखिम भरे कार्य को सुगमता पूर्ण पानी सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है दुवगवां निहाई प्लांट से भाठी मोड़़ पर नवनिर्मित बनी वाटर स्टोर टंकी की दूरी 7.50 केएम है इस पूरे शहर को स्वच्छ पानी देने एवं पाइप कनेक्शन सर्किल एरिया जोखिम भरा है परेशानियों के बावजूद घर-घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने में सफलता मिल रही है पूरे क्षेत्र में 89 केएम तक पाइप बिछाने का लक्ष्य है

जिम्मेदारी से दूर नगर परिषद
नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत घर-घर स्वच्छ हर समय पानी पहुंचाने के उद्देश्य से त्रिस्तरीय अनुबंध के अनुसार पीआईयू ठेकेदार एवं नगर परिषद की विशेष भूमिका शामिल है जिसमें आम जनों को पाइप नल कनेक्शन टोटी लगाना पानी की बचत करना जागरूकता मीटर रीडिंग कनेक्शन लेने कनेक्शन विच्छेद करने जैसे कई जिम्मेदारियां हैं किंतु नगर परिषद के जिम्मेदारों कि यह भूमिका कार्यालय तक सीमित है जिसके कारण पानी का दुरुपयोग हो रहा लोगों तक जानकारी नहीं पहुंचाई जा रही है अनुबंध के अनुसार मेंटेनेंस जानकारी पाइप लाइन की तोड़फोड़ कनेक्शन करने एवं जागरूक करने की पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद की है किंतु नगर परिषद के आला अधिकारियों की जिम्मेदारी सिर्फ कार्यालय तक सीमित है जहां जागरूकता एवं मेंटेनेंस के नाम पर कार्यालय के कागजों पर देखा जा सकता है

जागरूकता की आवश्यकता
हर समय स्वच्छ जल घर-घर तक तभी पहुंच सकता है जब शहर के उपभोक्ता पूर्ण रूप से जिम्मेदार एवं जागरूक हो इसके लिए आसपास कंपनी द्वारा किए गए कनेक्शन की टोटी लगा दी गई है जिससे व्यर्थ पानी बहने से रोके यदि टोटी नहीं लगी है तो उस पर टेपिंग, लकड़ी या कुछ और लगा कर व्यर्थ बह रहे पानी को रोकने के साथ अपनी जिम्मेदारी भी निभाये जहां पर व्यर्थ पानी बह रहा है तत्काल नगर परिषद को सूचित करें एवं जमीन के अंदर वा बाहर लगी पाइप कनेक्शन से छेड़छाड़ ना करें इस भीषण गर्मी में एक एक बूंद पानी अमृत के समान है वैसे भी पानी का स्तर दिनों दिन गिरता जा रहा है इस दिशा में पानी का संरक्षण करना अति आवश्यक है नगर वासी इस दिशा में जागरूक हो ज्यादातर देखा गया है कि पाइप कनेक्शन में कुछ जगहों पर टोटी न लगने से पानी नाली में बह रहा है इस बहते हुए पानी को किसी भी तरीके से रोक कर जागरूक एवं जिम्मेदार होने का परिचय दें एवं पानी का दुरुपयोग ना करें