
मस्तुरी बिलासपुर/ग्रामीणांअंचल क्षेत्र में आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश एवं प्रोटोकॉल अनुसार दिनांक 21जून 2022 को शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर लोहर्सी में "आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" कार्यक्रम "शांति एवं सामंजस्य के लिए योग" के संदेश के साथ हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ "आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर प्राचार्य आर के डहरिया ने योग को शारीरिक और मानसिक विकास तथा मनोबल बढ़ाने आवश्यक बताते हुए दैनिक जीवन में निरोग रहने के लिए प्रतिदिन योग का उपयोग करने कहा। व्याख्याता डी के गौतम आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का महत्व बताते हुए स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए योग को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की।
व्यायाम शिक्षक विजय रत्नाकर व विभा श्रीवास द्वारा योग की विभिन्न क्रियाओं को विस्तार से समझा सभी योग क्रियाओं को एक के बाद एक विस्तार से बताया जिसमें से मुख्य रूप से भद्रासन, भुजंगासन,चक्रासन, धनुरासन,गोमुखासन,हलासन,सूर्यनमस्कार ,नाडी शोधन प्राणायाम, कपाल भारती व विविध योग आसन शामिल थे।
योग का पर्याय ही शांति है,,
योग का सरल अर्थ शरीर और व्यक्ति को अनुशासित करना उसे एक उद्देश्य के लिए तैयार करना,योग व्यक्ति को नैतिक शारीरिक और मानसिक रूप से अनुशासन में लाने का सबसे अच्छा तरीका है।मन बुद्धि कर्म को जगाने मजबूत करने का माध्यम हैअष्टांग योग व्यवहार को अनुशासित करता हैं।
इस अवसर पर प्राचार्य आर.के. डहरिया,व्याख्याता एन. पी.पटेल , आर.के. यादव , के.के.पटेल ,एस.एन साहू ,डी. के. गौतम ,अरुणा भैया ,ओम कुमार दुबे,पाल सिंह कंवर ,राम चरण ध्रुव,ओम प्रकाश बघेल ,मणिशंकर श्रीवास,पंकज कोशले,खिलावन निषाद इत्यादि गडमान्य नागरिक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।