
भोपालः मध्यप्रदेश वन विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने बुधवार को भारतीय वन सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में राज्य सरकार के वन विभाग के सचिव पद्माप्रिया बालाकृष्णन ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक सत्यानंद को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं समीता राजौरा को ईको पर्यटन विकास बोर्ड में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विन्सेंट रहीम को अब मुख्य वन संरक्षक (सतर्कता एंव शिकायत) में नई पदस्थापना दी गई है। जबकि प्रभात कुमार को राज्य वन विकास निगम का सीसीएफ बनाया गया है।वहीं लखन लाल उईके को शहडोल वृत्त का मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा अखिल बंसल को जबलपुर वनमंडल में डीएफओ, अंकिता पाण्डेय को हरदा वनमंडल में डीएफओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

