नैनीताल। आज के समय में अधिकतर स्पा सेंटरों की आड़ में जिस्मफरोशी का गोरख धंधा चलाया जाता है। हर रोज पुलिस एक न एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करती है। इस बार नैनीताल की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
आपत्तिजनक हालत में मिले 6 लोग
पुलिस टीम ने मूनलाइट स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल की प्रभारी लता बिष्ट ने सीओ यातायात विभा दीक्षित के निर्देशन में मूनलाइट स्पा सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान उन्हें 3 महिलाएं और 3 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिन्हे टीम ने गिरफ्तार कर लिया।नोएडा की रहने वाली है महिला गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के दौरान एक महिला ने बताया कि वो नोएडा की रहने वाली है। महिलाओं और पुरुषों के विरुद्ध मुखानी थाना में कार्यवाही की जा रही है। साथ ही स्पा सेंटर के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।