Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नया फिटनेस ट्रेंड बना गया है 12-3-30 ट्रेडमिल रूटीन, जानें कितना फायदेमंद है……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    नया फिटनेस ट्रेंड बना गया है 12-3-30 ट्रेडमिल रूटीन, जानें कितना फायदेमंद है……

    By Tv 36 HindustanJanuary 31, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *भोपाल:-* फिटनेस की दुनिया में हर रोज कुछ नया ट्रेंड सामने आता है, और आजकल 12-3-30 ट्रेडमिल रूटीन नामक वर्कआउट ट्रेंड में है. कुछ लोग इसे बेहद प्रभावी कार्डियो वर्कआउट बता रहे हैं. यह रूटीन साधारण लग सकता है, लेकिन इसके पीछे का सिद्धांत काफी दिलचस्प है. इस तरह का वर्कआउट शरीर को एकदम फिट और एनर्जेटिक बनाने में मदद करता है. यह मांसपेशियों को मजबूत करता है और वजन घटाने में भी कारगर है. एक्सपर्ट के अनुसार यह रूटीन कार्डियोवैस्कुलर कंडीशन बेहतर बना सकता है. आइए जानते हैं यहां*क्या है 12-3-30*12-3-30 का मतलब है – ट्रेडमिल पर 12% की इंक्लाइन ढलान पर, 3 मील प्रति घंटा की गति से, लगातार 30 मिनट तक चलना. इस वर्कआउट की खासियत यह है कि यह न केवल कैलोरी बर्न करता है, बल्कि यह आपकी लोअर बॉडी को मजबूत करने में भी मदद करता है. इंक्लाइन वॉकिंग, जो कि इस रूटीन का मुख्य भाग है, आपके पैरों, कूल्हों और ग्लूट्स को टोन करती है. इसके अलावा, यह आपके कार्डियो एंड्यूरेंस को भी बेहतर बनाता है.*किसके लिए सही नहीं है*हर नए फिटनेस ट्रेंड की तरह, 12-3-30 रूटीन के भी कुछ सीमाएं हैं. यह रूटीन हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता, खासकर उनके लिए जिन्हें घुटनों में दर्द या अन्य जोड़ों की समस्याएं हों. इसके अलावा, इसे अपने फिटनेस लेवल के अनुसार धीरे-धीरे शुरू करना और नियमित रूप से अभ्यास करना महत्वपूर्ण है. *क्या यह नॉर्मल ट्रेडमिल से ज्यादा फायदेमंद हैं*12-3-30 ट्रेडमिल रूटीन आम ट्रेडमिल वॉक की अपेक्षा ज़्यादा लाभदायक होता है. क्योंकि इसमें हाई-इंटेंसिटी इंटरवल्स शामिल होते हैं जो आम वॉल्किंग से अलग होते हैं. इस तरह का एक्सरसाइज लो इंटेंसिटी की अपेक्षा ज़्यादा कैलोरीज बर्न करता है. यह हार्ट रेट को तेज करता है और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है. लेकिन वजन कम करने के लिए सिर्फ यही काफी नहीं है. खान पान और डाइट में भी बदलाव लाना जरूरी है. यानी जितना खाओ, उससे ज़्यादा कैलोरीज बर्न करो. तभी तेज़ी से वजन कम होगा. *12-3-30 ट्रेडमिल वर्कआउट से नुकसान*इतनी तेज़ रफ्तार से ट्रेडमिल पर चलने या दौड़ने से कमर और पीठ पर ज्यादा दबाव पड़ता है. अगर हमारी मांसपेशियां इतनी मजबूत नहीं हैं तो इनमें खिंचाव या मोच आ सकती है. इसके अलावा हमारा दिल भी बहुत तेजी से धड़कने लगता है. कई बार लोगों को छाती में दर्द या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. इसलिए ऐसा वर्कआउट शुरू करने से पहले अपने शरीर को तैयार कर लेना बहुत जरूरी है. कसरत की शुरुआत हल्के वर्कआउट से करें और धीरे-धीरे तीव्रता बढ़ाएं. अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत ना करें।

    Post Views: 0

    *12-3-30 treadmill routine has become a new fitness trend Hindi khabar Hindi news hindinews india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतेजस्वी ने सिर्फ चाय पी, नहीं खाया ईडी ऑफिस का नाश्ता-खाना, ED ने पूछा- कैसे खरीदा 160 करोड़ का बंगला…
    Next Article रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विस्तार के लिए 164 करोड रुपए स्वीकृत,डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल की रही बड़ी भूमिका…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…

    May 21, 2026

    इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…

    May 21, 2026

    नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

    May 21, 2026

    गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…
    • इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…
    • नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…
    • गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…
    • बालको का ‘ब्लैक मेज़’, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बालको की प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़कर 6000 से अधिक महिलाएं लिख रही हैं आर्थिक आत्मनिर्भरता और ये नई कहानी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?