कोरबा। भारत का सबसे जहरीला सांप किंग कोबरा पकड़ा गया है। ये कोरबा जिले में एक घर के पास था। जिसे समय रहते लोगों ने देख लिया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ लिया है। इस खतरनाक सांप की लंबाई 12.5 फीट बताई जा रही है। साथ ही वह काफी मोटा भी है।
मामला सरखेत वन परिक्षेत्र का है।चंद्रशेखर नाम का युवक सोमवार सुबह किसी काम से मदनपुर आया हुआ था। उसने यहां पर फिरतु राम के मकान के पास एख लंबा सांप देखा था। जिसके बाद उसने तुरंत ही वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी। वहीं इतना बड़ा सांप मिलने की खबर आस-पास भी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए थे