Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमृत भारत स्टेशन योजना में 1275 स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण
    शीर्ष आलेख

    अमृत भारत स्टेशन योजना में 1275 स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण

    By Tv 36 HindustanFebruary 14, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जबलपुर। भारतीय रेलवे पर रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई है. शुरुआत में इस योजना में भारतीय रेलवे पर उन्नयन/आधुनिकीकरण के लिए 1275 स्टेशनों को लेने की परिकल्पना की गई है. इस योजना के तहत पश्चिम मध्य रेल के 53 स्टेशनों को चिन्हित किया गया है. जिसमें जबलपुर मण्डल के 17 स्टेशन, भोपाल मण्डल के 17 स्टेशन एवं कोटा मण्डल के 19 स्टेशन है. अमृत भारत स्टेशन योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है.

    इसमें स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार करना और चरणबद्ध उनका कार्यान्वयन शामिल है, जैसे स्टेशन पहुंच में सुधार, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क. प्रत्येक स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लाउंज, व्यावसायिक बैठकों के लिए नामित स्थान, लैंडस्केपिंग आदि जैसी योजनाएं उपलब्ध रहेंगी.

    इसके अलावा इस योजना में भवन में सुधार, शहर के दोनों किनारों के साथ स्टेशन को एकीकृत करने, मल्टीमॉडल एकीकरण, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल समाधान, गिट्टी रहित पटरियों का प्रावधान, आवश्यकता के अनुसार ‘रूफ प्लाजा’, चरणबद्ध और व्यवहार्यता और निर्माण की भी परिकल्पना की गई है.

    पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मण्डलों के स्टेशन इस प्रकार हैं जबलपुर मण्डल- जबलपुर, श्रीधाम, नरसिंहपुर, करेली, गाडरवारा, पिपरिया, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, कटनी मुड़वारा, कटनी साउथ, बरगवां, ब्यौहारी, दमोह, सागर, मैहर, सतना, रीवा स्टेशनों को शामिल किया गया गया है. भोपाल मण्डल- भोपाल, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), इटारसी जंक्शन, बनापुरा, खिरकिया, हरदा, बीना, सांची, संत हिरदाराम नगर, गंजबासौदा, विदिशा, अशोकनगर, गुना, रूठियाई, शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, शिवपुरी स्टेशनों को शामिल किया गया गया है.

    कोटा मण्डल- कोटा, बारां, डकनिया तलाव, सवाईमाधोपुर, रामगंजमण्डी, बयाना, भरतपुर, भवानी मण्डी, बूँदी, छबड़ा गुगोर, गंगापुरसिटी, हिण्डौनसिटी, झालावारसिटी, माण्डलगढ़, श्री महावीरजी, शामगढ़, विक्रमगढ़ आलोट, चौमहला, गरोठ शामिल किया गया गया है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव हुए हादसे के शिकार
    Next Article बांग्लादेश में 12 मंदिरों में 14 मूर्तियां तोड़ने की घटना को लेकर हमलावरों पर इनाम घोषित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मौत के तीन महीने बाद होगा खामेनेई का अंतिम संस्कार, तेहरान में जुट सकते हैं 2 करोड़ लोग, ईरान में इतने दिन का राजकीय शोक…

    June 3, 2026

    जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निपटारा, ये मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जल्द होगी लॉन्च…

    June 3, 2026

    करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला फर्जी कॉल सेंटर बेनकाब इन लोगों को कस्टमर केयर बनकर लगाते थे चूना…

    June 3, 2026

    गर्मी और उमस पर बिजली का कहर, विद्युत उत्पादन में अग्रणी बालकोनगर अंधेरे में जनता बेहाल अधिकारियों की मनमानी…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मौत के तीन महीने बाद होगा खामेनेई का अंतिम संस्कार, तेहरान में जुट सकते हैं 2 करोड़ लोग, ईरान में इतने दिन का राजकीय शोक…
    • जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निपटारा, ये मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जल्द होगी लॉन्च…
    • करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला फर्जी कॉल सेंटर बेनकाब इन लोगों को कस्टमर केयर बनकर लगाते थे चूना…
    • गर्मी और उमस पर बिजली का कहर, विद्युत उत्पादन में अग्रणी बालकोनगर अंधेरे में जनता बेहाल अधिकारियों की मनमानी…
    • डीजल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ – मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार आरोपी नवीन कश्यप पर घोषित था 10,000 रुपये का इनाम
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?