Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 16/6/2022 राशिफल : मिथुन, तुला को खतरा, कन्या, धनु और कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, सभी राशियों का जानें राशिफल
    राष्ट्रीय

    16/6/2022 राशिफल : मिथुन, तुला को खतरा, कन्या, धनु और कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, सभी राशियों का जानें राशिफल

    By Tv 36 HindustanJune 16, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि के लोगों को आज घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। युवाओं के करियर में गति आएगी। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता पिता का आशीर्वाद लें।

    वृषभ राशि के लोगों को आज अच्छी खबर मिलेगी। किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। फिलहाल आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी। कारोबारियों के लिए दिन निराश करने वाला हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन आरामदायक रहेगा।

    मिथुन राशि के लोग फिलहाल, स्वयं के लिए समय निकाले तो उनके लिए बढ़िया रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। छोटे स्तर पर शुरू किया गया बिजनस आपके लिये लाभकारी रहेगा। जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों में ध्यान न दें।

    कर्क राशि के लोगों को आज अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। परिवार को कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है। जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आर्थिक समस्या में सुधार होगा। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे।

    सिंह राशि के लोग आज दूसरे क्या कह रहे हैं इसपर थोड़ा ध्यान दें। अधिकारियों से खास पहचान बनेगी। आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

    कन्या राशि के लोग आज बहुत बातचीत करेंगे जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपके लिए सलाह है कि फिलहाल जानकार और वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से ना जाने दें। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आएगा। घर परिवार के काम निपटाने में भी मन लगेगा।

    तुला राशि के लोग आज दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना तनाव दे सकता है। परिवार के ज्यादातर काम आज आपको निपटाने पड़ सकते हैं। आपको अपने स्वभाव और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।

    वृश्चिक राशि के लोगों का उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है। जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश नहीं करें सतर्क रहें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। समाज में अच्छे काम करने से लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

    धनु राशि के लोग फिलहाल अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। इस समय में अपनी किसी हॉबी और हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिए किसी की मदद मिल सकती है। उधार दिया हुए पैसे की वसूली के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा।

    मकर राशि के लोगों के लिए आज नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा। रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं। पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है।

    कुंभ गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के लोगों को आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय हैं। परिवार के सदस्यों से अपने रोजमर्रा के कामों को डिस्कस करेंगे। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। मीन गणेशजी कहते हैं कि

    मीन राशि के लोगों का आज का दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी। ऑनलाइन कारोबार करने वालों के लिए लाभ का बेहतर अवसर मिलेगा। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleRegistro 1xbet Perú Rápido Cómo Registrarse En 1xbet De Apuestas Deportiva
    Next Article व्यापम ने PET और PPHT का रिजल्ट किया जारी, परीक्षार्थी डायरेक्ट इस लिंक से चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में नर्सिंग भर्ती में पुरुषों को राहत, हाई कोर्ट ने कहा- सिर्फ महिलाओं को ही आरक्षण देना गलत, पुरुषों को भी करें शामिल…

    April 18, 2026

    पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म मिडिल क्लास के लिए बड़ा बदलाव, नई कार खरीदने से पहले जान लें ये नियम…

    April 18, 2026

    इन जगहों पर छिपकली गिरना माना जाता है शुभ धन लाभ के लिए करें ये उपाय…

    April 18, 2026

    सावधान भीषण गर्मी में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां इन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में नर्सिंग भर्ती में पुरुषों को राहत, हाई कोर्ट ने कहा- सिर्फ महिलाओं को ही आरक्षण देना गलत, पुरुषों को भी करें शामिल…
    • पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म मिडिल क्लास के लिए बड़ा बदलाव, नई कार खरीदने से पहले जान लें ये नियम…
    • इन जगहों पर छिपकली गिरना माना जाता है शुभ धन लाभ के लिए करें ये उपाय…
    • सावधान भीषण गर्मी में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां इन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
    • यह लोग नारी शक्ति को फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं राष्ट्र के नाम संबोधन के जरिए विपक्ष पर हमला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?