Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 17/3/2022 राशिफल: होली से पहले ही चमक जाएगा इन राशियों का भाग्य, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल…
    राष्ट्रीय

    17/3/2022 राशिफल: होली से पहले ही चमक जाएगा इन राशियों का भाग्य, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल…

    By Tv 36 HindustanMarch 17, 2022No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- ऑफिस के महत्वपूर्ण डाटा का बैकअप लेते रहें, डाटा लॉस हो सकता है. व्यापारियों को अपने हैंड्स बढ़ाने का समय है, जो व्यापार को ऊंचाइयों तक ले जाने में कारगर साबित होंगे. व्यायाम अवश्य करें, क्योंकि व्यायाम न करने से होने वाले रोग आपको परेशान कर सकते हैं. विद्यार्थियों को अपने विषयों पर आज अधिक ध्यान देना चाहिए ग्रहों का सकारात्मक सपोर्ट मिल रहा है. परिवार में किसी से भी विवाद नहीं करना है. छोटी-छोटी बातों को लेकर राई का पहाड़ न बनने दें.

    वृष- आज के दिन मन में कोई संशय मत रखिए ईश्वर पर भरोसा करके अपना कर्म करते रहिए. जो भी ऑफिशियल वर्क करें उसमें टेक्नोलॉजी का पूरा उपयोग करते हुए करना लाभकारी सिद्ध होगा. व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा है, व्यापार को धीरे-धीरे बढ़ाने की योजना तैयार करें. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपको हल्का व सुपाच्य भोजन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि पेट संबंधित दिक्कत होने की आशंका बनी हुई है. पारिवारिक स्थितियाँ सामान्य रहने वाली है.बच्चों और परिवार के साथ हर्षित वातावरण में समय व्यतीत होगा. किसी मेहमान के घर आगमन से घर में खुशियों का माहौल नजर आएंगा.

    मिथुन- आज के दिन रूठे हुए लोगों को मना लेना चाहिए, जाने-अनजाने जिन लोगों का दिल आपकी वजह से दुखा हो उनसे क्षमा मांग लेनी चाहिए. ऑफिशियल स्थिति की बात की जाए तो कार्यों को लेकर मानसिक उलझनें रहेंगी लेकिन मन को शांत रखते हुए कार्य को पूर्ण करने पर फोकस करें. व्यापारियों को उन प्रोडक्ट पर अधिक ध्यान देना चाहिए जो ग्राहकों ने डिमांड कर मंगवाया हो. जो विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लगे है उन्हें अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. सायटिका से संबंधित रोगों से सचेत रहना चाहिए, यह परेशानी बढ़ सकती है. ससुराल पक्ष से तालमेल बिगड़ सकता है.

    कर्क- आज के दिन आपको काम के साथ-साथ आराम का भी विशेष ध्यान रखना होगा. ऑफिस में कार्यों को धैर्यता पूर्वक होकर करना सही रहेगा. व्यापारी वर्ग को काम पर अधिक फोकस करना चाहिए, यदि कोई नया कारोबार पार्टनरशिप में करने का प्लान बना रहे हैं तो उचित रहेगा. विद्यार्थी वर्ग आने वाली परीक्षाओं को लेकर परेशान नजर आएंगे. स्वास्थ्य में पेट से संबंधित दिक्कत आपको परेशान कर सकती है, वहीं दूसरी ओर अत्यधिक जंक फूड के सेवन से बचना होगा. पिता के साथ तालमेल अच्छा बना कर रखें, आपकी किसी बात पर आज नाराज हो सकते हैं.

    सिंह- आज के दिन देश काल परिस्थिति के हिसाब से अपने को ढालना चाहिए वहीं बेवजह के खर्चों पर भी अंकुश लगाना होगा नहीं तो आपको आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है. कर्मक्षेत्र में कार्यों पर फोकस करना है क्योंकि ग्रहों की स्थिति कार्यों से आपका मन भटका सकती है. नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ सूचना मिलने की संभावना है. व्यापारियों को किसी को उधार माल देने से बचना होगा अन्यथा पैसा डूब सकता है. सेहत की बात करें तो पैरों में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ेगा. पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा वहीं दूसरी ओर घर के मुखिया आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंता ग्रस्त रहेंगे.

    कन्या- आज के दिन आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत रहना है किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच ऊर्जा को कम करने वाली होगी. नौकरीपेशा के लोगों को उच्चाधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कुछ नई योजनाओं को लाना होगा. सेहत में बालों की केयर करें, यदि बालों में कोई समस्या काफी दिन से चल रही है तो डॉक्टर से संपर्क कर उसका निदान करें. परिवार के सदस्यों से वार्तालाप करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि ग्रहों की स्थिति वाणी में कुछ कठोरता ला सकती है.

    तुला- आज के दिन आर्थिक स्थिति को लेकर मानसिक चिंता सता सकती है. वहीं ऑफिशियल कार्यों में भी मन कुछ कम ही लगेगा लेकिन आपको अपने कार्यों को पूरी तल्लीनता के साथ पूर्ण करने में ध्यान देना चाहिए. व्यापारियों को अपने ग्राहकों से तालमेल बना कर रखना होगा अन्यथा उनकी नाराज़गी व्यापार के लिए नुकसानदायक हो सकती है. विद्यार्थियों को सारा फोकस अध्ययन में ही लगाना उपयुक्त रहेगा. जिन लोगों को शुगर की समस्या है उनको सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए और एक बात ध्यान रहें कि खान-पान में परहेज आवश्यक है. बड़े भाई के स्वास्थ्य को लेकर भी ध्यान रखें.

    वृश्चिक- आज के दिन बेवजह की चिंताओं से अपने को मुक्त करना ही बेहतर होगा. ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाए तो गलतियों पर ध्यान देना चाहिए, लगातार एक ही गलतियां दोहराते रहने से उच्चाधिकारी नाराज हो सकते हैं. जो लोग भूमि-भवन या रियल स्टेट से संबंधित व्यापार करते है उनको लीगल डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से पहले उसको ठीक से पढ़ लेना चाहिए अन्यथा लेने के देने पड़ सकते है. यदि आप लंबे समय से अधिक मिर्च-मसाले का सेवन कर रहे हैं, तो उसे कम कर दें अन्यथा पेट संबंधित दिक्कत हो सकती है. जो लोग घर से दूर थे उनके पुनः घर वापस आने की संभावना है.

    धनु- आज के दिन मन में कुछ नकारात्मकता आएगी जिससे छोटी-छोटी बातों को लेकर मन चिंतित और परेशान हो सकता है. ऑफिशियल कार्यों को पहले से ही प्लान कर लेना चाहिए साथ ही एक बात का ध्यान रखें की कार्यों को पूरा करने में आलस्य बिल्कुल न करें, जी-तोड़ मेहनत के साथ अपने पिछले कार्यों को खत्म करना होगा. व्यापारियों को अपने नेटवर्क को बढ़ाते हुए व्यापार को भी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए. स्वास्थ्य में चेस्ट इन्फेक्शन जैसी दिक्कत हो सकती है, इसलिए अपना विशेष ध्यान रखें. पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है, लेकिन विवादों से बचना होगा.

    मकर- आज के दिन वह कार्य को पहले करें जो अत्यंत महत्वपूर्ण हो. ऑफिस की बात करें तो लगन व प्रखर बुद्धि से कार्यों को अंजाम तक पहुंचा पाने में सफल रहेंगे और बॉस आपके कार्यों की सराहना भी करेंगे. ग्रहीय स्थिति को देखते हुए व्यापारियों को सलाह दी जाती है कि अगर कारोबार को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहें है तो इस सो वर्तमान समय पर विशेष ध्यान देना चाहिए सकारात्मक परिणाम मिलने की पूर्ण संभावना है. सेहत को लेकर सचेत रहें किसी भी प्रकार की दवा बिना डॉक्टर की सलाह के न खाएं अन्यथा एलर्जी या रिएक्शन होने की आशंका है. ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

    कुम्भ- आज के दिन एकांत में बैठकर अपने कार्यों को करने की प्लानिंग करनी चाहिए. ऑफिशियल कार्यों को पूर्ण करने में अधिक मेहनत की आवश्यकता है. मेडिसिन से संबंधित कारोबार करने वालों को ग्राहकों की सुरक्षा के साथ-साथ अपनी सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए. स्वास्थ्य की बात करें तो बेवजह का क्रोध करने से बचना होगा नहीं तो यह आपको मानसिक तनाव दे सकता है जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट भी हो सकती है. जीवनसाथी यदि करियर से संबंधित प्लानिंग कर रही हैं तो उसमें उनकी मदद करें.

    मीन- आज के दिन अनावश्यक चिंता करना ठीक नहीं होगा, ऐसे में सेवा में मन लगाएं दूसरों की मदद करने से आप अच्छा महसूस करेंगे. ऑफिस का कार्यभार बढ़ेगा, नेटवर्क को मजबूत करें. जो लोग ऑनलाइन बिजनेस करते हैं उनको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, तो वहीं दूसरी ओर कपड़ों के व्यापारी भी अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे. युवा वर्ग सोशल मीडिया का प्रयोग संभलकर करें, अन्यथा कानूनी चपेट में आ सकते हैं. सेहत को देखते हुए आज भारी सामान उठाने से बचना चाहिए, क्योंकि ग्रहों की नकारात्मक स्थिति मांसपेशियों में खिंचाव करा सकती है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCodigo Promocional 1xbet Julio 2023: **100max**
    Next Article खुशखबरी! भारत में आज लॉन्च होगा Redmi 10, मिलेगी 5000mAh की बैटरी, जानिए क्या हो सकती है कीमत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…

    May 26, 2026

    सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

    May 26, 2026

    UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…

    May 26, 2026

    सबके लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर’ का फॉर्मूला बदलने की मांग, रेलवे एसोसिएशन के ये 5 सुझाव…

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…
    • सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…
    • UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…
    • सबके लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर’ का फॉर्मूला बदलने की मांग, रेलवे एसोसिएशन के ये 5 सुझाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?