Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 18 November 2021: इन तीन राशियों को हो सकता है नुकसान, मेष से मीन राशि तक का जानें ‘आज का राशिफल’
    अंतरराष्ट्रीय

    18 November 2021: इन तीन राशियों को हो सकता है नुकसान, मेष से मीन राशि तक का जानें ‘आज का राशिफल’

    By Tv 36 HindustanNovember 18, 2021No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंचांग के अनुसार आज 18 नवंबर 2021 गुरुवार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की तिथि है. आज चंद्रमा मेष राशि में रहेगा. आज का नक्षत्र भरणी है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल.

    मेष– आज के दिन हर्ष उत्साहित होते हुए दिन को मौज-मस्ती के साथ व्यतीत करना होगा. जो लोग आईटी सेक्टर से जुड़े हैं, उनको शुभ समाचार मिलने की संभावना है. कार्यों को लेकर उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. कपड़ों के व्यापारियों के लिए दिन लाभ से भरा रहने वाला है वहीं माल के स्टॉक पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा और लाभ कमाने से चूक सकते हैं. सेहत में पेट संबंधित दिक्कत रहेगी इसलिए अधिक तैलीय भोजन का प्रयोग करने से बचे. घर में किसी से विवाद होने की आशंका है, यदि आपसे वह उम्र में बड़े हैं तो शांत रहने में ही भलाई है.

    वृष– आज के दिन मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं, एक बात ध्यान रखना होगा की खासकर बच्चों के सामने दूसरों की बुराई करने से बचना होगा. बॉस यदि किसी बात के लिए नाराज होते हैं तो शांत रहें, क्योंकि आज आपका जवाब आपके लिए ही भारी पड़ सकता है. व्यापार से संबंधित कोई प्लान बना सकते हैं जो कि यह भविष्य के लिए बड़े मुनाफे लेकर आएगा. हेल्थ में अस्थमा रोगियों को ठंड के प्रति अलर्ट रहते हुए अपनी दवाइयों को भी समय पर लेने की सलाह है. मां से मार्गदर्शन प्राप्त होगा, उनकी सेवा करने का अवसर हाथ से जाने न दें.

    मिथुन– आज के दिन मानसिक रूप से आप पर दबाव बना रहेगा जिससे बचना चाहिए. धर्म-कर्म पर ध्यान देते हुए पूजा-पाठ करें और क्षमतानुसार किसी जरूरतमंद की मदद भी कर सकते है. ऑफिशियल कार्य को करने में यदि कोई दिक्कत आती है तो उसे इन दिनों सीखना होगा और आने वाली त्रुटियों को कम करते चलें. व्यापारी वर्ग अधिक मुनाफे को देखकर कोई डील फाइनल न करें अन्यथा घाटा हो सकता है. परिवार और समाज दोनों का तालमेल बनाकर चलें, फेस में किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है, इसके प्रति आपको अलर्ट रहना होगा. छोटे भाई-बहन की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है.

    कर्क- आज के दिन शुरुआत राम नाम के जाप से करें. आपको पूजा-पाठ पर भी ध्यान देना चाहिए. वहीं आप यदि मानसिक रूप से व्यथित चल रहें हैं तो इस जाप को अवश्य करें, इससे मन शांत रहेगा.ऑफिशियल आपके भीतर एडमिनिस्ट्रेशन करने की क्षमता पूर्ण है, लेकिन इसको क्रोध से अलग रखते हुए, काम में अच्छा प्रदर्शन देना है. व्यापारियों के लिए दिन छोटे-मोटे लाभ देकर जाने वाला है. स्वास्थ्य की दृष्टि से ध्यान रखना चाहिए अगर कई दिनों से बीमार चल रहें, हो तो नियमित रूप से दवा लेने में लापरवाही न करें. पड़ोसियों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करना चाहिए.

    सिंह– आज के दिन कार्य न बने तो आपको धैर्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए, यह भी बात आपको ध्यान रखना है कि पुराने किसी विवाद को हवा न दें अन्यथा राई का पहाड़ बनने में देरी नहीं लगेगी. जो लोग करियर की शुरुआत करना चाहते हैं उनको सोच-विचार करके ही कोई निर्णय लेना चाहिए. जो लोग पैतृक व्यापार करते है उनको लाभ होने के आसार दिखाई दे रहें है. हेल्थ को लेकर चेस्ट में जलन की आशंका है जिसका मुख्य कारण एसिड की समस्या हो सकती है इसलिए हल्का और सुपाच्य भोजन ही करें. परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में जाने का अवसर प्राप्त हो तो अवश्य जाएं.

    कन्या- आज के दिन वाणी में संयम बना कर रखना है, दूसरों की बातों को पूरा सुने बिना न काटें. वहीं नकारात्मक ग्रह की पॉवर को कम करने के लिए अच्छी किताबें पढ़ें. जो लोग लैब व रिसर्च विंग में काम करते हैं, उनके लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण है कार्य पर फोकस बनाए रखें. सोने-चांदी का कारोबार करने वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है, क्योंकि कार्य की चिंता आपके स्वास्थ्य में गिरावट कर सकती है. घर के बड़े बुजुर्ग की बातों को इग्नोर करना महंगा पड़ सकता है. पिता से भी किन्हीं बातों को लेकर विवाद होने की आशंका है.

    तुला– आज के दिन घर में अनुशासन बना रहे, इस पर भी ध्यान देना चाहिए. यदि घर की जिम्मेदारी आपके हाथों में है, तो अनावश्यक खर्चों की प्रति अंकुश लगाना होगा. वहीं सभी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर चिड़चिड़ाने से बचना होगा. जॉब करने वाले व्यक्तियों को ऑफिस में कुछ नया काम करने को मिल सकता है जिसको हर्षित होकर करना चाहिए. व्यापारी वर्ग बड़े निवेश करने से बचे, आता हुआ मुनाफा नुकसान में बदल सकता है. सेहत में आज पीठ दर्द के कारण कार्य बाधित हो सकता है, देर तक झुक कर कार्य करने से बचे. परिवार के लोगों के लिए कुछ भावनात्मक निर्णय लेने पड़ेंगे.

    वृश्चिक– आज के दिन पॉजिटिव थिंक के साथ करियर पर फोकस करना चाहिए. वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को कार्योन्नति के साथ-साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी.ऑफिस में कार्यरत लोगों को बॉस की बात को प्राथमिकता देनी चाहिए. आज उनकी बातों को इग्नोर करना महंगा पड़ सकता है. डेयरी का व्यापार करने वालों को आज मुनाफा हाथ लगेगा. विद्यार्थियों को व्हाट्सएप के जरिए कंबाइन स्टर्डी करनी चाहिए. हेल्थ में रक्तचाप यदि हाई रहता है तो विशेष ध्यान रखें, अग्नि प्रधान ग्रह इसको बढ़ा रहें हैं. घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है, जिसमे परिवार के सभी लोग सहयोग करेंगे.

    धनु– आज के दिन उधार देने से बचना चाहिए, तो वहीं जिन लोगों ने उधार ले रखा है, उनको भी रिमाइंड करा दें. ऑफिस में गपशप कर समय बर्बाद न करें, बल्कि ऑफिशियल कार्य करने पर पूरा ध्यान देना चाहिए. व्यवसाय में उत्साह के साथ आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर पाएंगे. आप से प्रतिस्पर्धा रखने वाले एवं ईर्ष्या करने वालों के दाँत खट्टे होंगे. सेहत में हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा साथ ही अधिक क्रोध करने से भी बचें. विषम परिस्थिति में पिता की सलाह कारगर होगी. पिता को मित्रवत समझते हुए अपनी परेशानियों को उनसे साझा करें. विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं.

    मकर– आज के दिन दिमाग को शांत रखते हुए, भविष्य की प्लानिंग करें, खासकर स्वास्थ्य संबंधित चीजों को लेकर प्लान करना बेहतर होगा. नौकरी पेशा से जुड़े लोग ध्यान रखें, की केवल बातों से कार्य सिद्ध नहीं होगा बल्कि एड़ी-चोटी का जोड़ लगाना पड़ेगा. टेलिकम्यूनिकेशन का व्यापार करने वालों के लिए दिन छोटे-मोटे लाभ से भरा रहने वाला है. विद्यार्थी वर्ग पिता के गाइड लाइन को मानते हुए पढ़ाई पर ध्यान दें. हेल्थ में बी.पी के रोगियों को सचेत रहना होगा. घर में कोई नई वस्तु जैसे – टीवी. फ्रिज व एसी आदि खरीदने का आज प्लान बना सकते हैं. जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.

    कुंभ– आज के दिन मन मुताबिक काम होगा जिसको लेकर मन में उत्साह और प्रसन्नता का संचार होगा. मानसिक कार्यों को शक्ति एवं स्फूर्ति के साथ कर पायेंगे. कर्मक्षेत्र में कार्यों के प्रति लापरवाही आपको महंगी पड़ सकती वहीं जो काम बहुत धीमी गति से चल रहे हैं उनमें आज कुछ तेजी आएगी. बिजनेस करने वालों को सतर्क रहना होगा, खासकर कोई नई डील करने जा रहे हैं तो इस डील में उनको नुकसान होने की आशंका है. बदलते मौसम का ध्यान रखते हुए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. छोटे भाई-बहन की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को सुखद का अनुभव कराने वाला होगा.

    मीन– आज के दिन घर का माहौल शांत रहें इस पर विशेष ध्यान रखें. यदि बिजली से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो उसे जल्दी ठीक कराना होगा, ग्रहों की स्थितियां अग्नि संबंधित दुर्घटनाएँ करा सकती हैं. जो लोग नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं, उनको भी अपने संपर्क साधना चाहिए. फर्नीचर से संबंधित कारोबार करने वालों को प्रोडक्ट की क्वालिटी पर ध्यान देने की आवश्यकता है. हेल्थ में हाथों की केयर करनी चाहिए हाथों में दर्द या अन्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ससुराल पक्ष से तनाव मिलने की आशंका है, बिगड़ी बातों को तूल न दें अन्यथा विवाद और बढ़ सकता है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत स्कूली छात्रों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण
    Next Article सेवानिवृत शिक्षकों एवम् सोजलिफ़ के पदाधिकारियों द्वारा संविधान निर्माता डॉ बाबा साहब अम्बेडकर का फोटो मोर्चा को भेट की
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही सीएम साय…

    September 10, 2026

    प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आज की प्रमुख खबरें…

    September 10, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ…

    September 10, 2026

    नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को,लंबित और प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सहमति से होगा निराकरण, समय के साथ इस चीज की होगी बचत…

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही सीएम साय…
    • प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आज की प्रमुख खबरें…
    • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ…
    • नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को,लंबित और प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सहमति से होगा निराकरण, समय के साथ इस चीज की होगी बचत…
    • पुल चोरी के आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?