Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » 25 दिसंबर 2021: कर्क राशि वालों की बढ़ेगी संपत्ति, जानें आपके लिए कितना शुभ आज का दिन
    अंतरराष्ट्रीय

    25 दिसंबर 2021: कर्क राशि वालों की बढ़ेगी संपत्ति, जानें आपके लिए कितना शुभ आज का दिन

    By Tv 36 HindustanDecember 25, 2021No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज Ka राशिफल : पंचांग के अनुसार आज शुभ दिन है. आज क्रिसमस का पर्व है. पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इसे मोक्षदा एकादशी तिथि कहते हैं आज ही गीता जयंती भी है. आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है.

    मेष- आज धार्मिक कामकाज में रुचि बढ़ रही है तो अनुष्ठान या पूजापाठ कर सकते हैं. नौकरी में बिगड़ रही स्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी. काम को बिना गलती और समय के अंदर पूरा करने की आदत बनाएं. ट्रांसपोर्ट का कार्यभार करने वालों के लिए नुकसानदेह स्थितियां दिख रही हैं. विद्यार्थी परीक्षा को लेकर शिक्षक के मार्गदर्शन के मुताबिक ही पढ़ाई करें. स्वास्थ्य को लेकर हड्डी रोगों से जूझ रहे लोगों के लिए परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए उठने बैठने या चलने के पोस्चर में सुधार करना होगा. परिवार और समाज में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिल सकता है, पूरे उत्साह के साथ शामिल हों.

    वृष- आज के दिन खुद को मोटिवेट करने की जरूरत है. अपनी लगन और सबके साथ बेहतर संबंधों के चलते आप कार्यस्थल पर सभी की सराहना के पात्र बनेंगे. सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. खुदरा कारोबारियों के लिए आज आत्ममंथन का दिन है, लेकिन हताश न हों, स्थितियों में जल्द परिवर्तन की संभावना बन रही है. किसी जरूरी प्रोजेक्ट के लिए अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है. महामारी को लेकर सुरक्षा का बेहद ध्यान रखना होगा. परिवार और रिश्तेदारी में पुराने विवादों को दूर करने का अवसर मिलेगा, तो वहीं थोड़ा विनम्रता से पेश आकर विपरीत परिस्थितियों या विवादों का समाधान किया जा सकता है.

    मिथुन- आज के दिन विरोधियों के उकसावे में बिल्कुल न आएं. कोई भी फैसला सोच समझ कर लें. एक्सपोर्ट का काम करने वाले व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा. खुदरा कारोबारी स्टाक और गुणवत्ता को लेकर कानूनी मानक पर सचेत रहें. युवा खुद को प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार करते रहें, जल्द ही नौकरी या रोजगार के मौके खुलेंगे. विद्यार्थी आज पढ़ाई नहीं करना चाहते हैं तो आराम कर सकते हैं. कामकाज के लिए बाहर निकलते वक्त महामारी के प्रति सजगता रखें. घर में बुजुर्ग और बीमार लोगों का ध्यान रखने की जरूरत होगी. बचत पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है, बिना सोचे-समझे खरीदारी फिजूलखर्ची न करें.

    कर्क- आज के दिन मन पूरी तरह सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा. ऑफिशियल कामों को लेकर पूरी जिम्मेदारी से निभाएं. बिजनेस कर रहे लोगों को नए साझेदारों के साथ काम शुरू करने का मौका मिलेगा. मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभ देगा. संगीत और अभिनय क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी एक्सपोजर के बेहतर अवसर मिलेंगे. युवा वर्ग वाद-विवाद से दूर रहें. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. मौसम की वजह से स्वास्थ्य में गिरावट होगी. वाहन चलाते समय रफ्तार और नियमों के लिए सावधानी रखें. घर की साजसज्जा या रंगरोगन की प्लानिंग कर सकते हैं. मां को कमर दर्द-हड्डी रोगों से संबंधित परेशानियां घेर सकती हैं.

    सिंह- आज सभी फैसले बेहद सोच समझ कर लें तो लाभ होगा. साल के अंतिम दिनों में काम के दौरान ऑफिस में भी कोई चूक या लापरवाही भारी पड़ सकती है. विरोधी कामकाज पर कड़ी निगाह रख रहे हैं, कोशिश करें उन्हें मौका न मिले. इलेक्ट्रॉनिक और धातु का काम करने वाले लोगों की कमाई में बढ़ोत्तरी होगी. स्वास्थ्य में मौसम के हिसाब से जरूरी उपाय रखें. जिनको बीपी या हृदय रोग की समस्या है वह डॉक्टर की सलाह से जांच कराते रहें. घर की सभी महत्वपूर्ण चीजों को बेहद संभाल कर रखने की जरूरत है. चोरी होने या जलने की आशंका है. घर में सभी का सहयोग मिलेगा.

    कन्या- आज के दिन सामाजिक जीवन हो या कार्यस्थल हर जगह अपनी धाक जमाने का प्रयास करें. पूरे परिश्रम के साथ सहयोगात्मक रवैया आपको हर किसी का चहेता बना सकता है. नए कारोबार को लेकर प्लानिंग बहुत पुख्ता रखने की जरूरत है. अनुभव की कमी महसूस कर रहे हैं तो किसी वरिष्ठ के साथ विमर्श करना ठीक रहेगा. इसके बावजूद कोशिश करें कि दूसरे कारोबारियों के साथ किसी भी कंपटीशन से खुद को दूर रखें. स्वास्थ्य को लेकर हृदय रोगियों को सचेत रहने की जरूरत है. नए मकान की कोशिश में हैं, तो आपको सफलता मिलती दिख रही है. सगे संबंधियों से रिश्तों को लगातार सुधारने की कोशिश करें.

    तुला- आज के दिन निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बन रही है तो वरिष्ठों और परिवार की सलाह लेना लाभप्रद होगा. नौकरी कर रहे लोगों को विदेशी कंपनी में नौकरी का ऑफर आ सकता है. कारोबार में लाभ की स्थितियां बनती दिख रही हैं. साल का अंत है तो नई स्कीम और ऑफर से कारोबार को बूम दे सकते हैं. युवाओं के लिए नए साल की प्लानिंग करने का समय है. स्वास्थ्य को लेकर पुराने रोगों में आयुर्वेद का सहारा लेना लाभप्रद होगा. महामारी को लेकर लापरवाही न बरतें. घर के सदस्यों की बातों की अनदेखी ठीक नहीं, महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श में सकारात्मक रुख रखें.

    वृश्चिक- आज ग्रहों की स्थितियां आपके लिए पूरी तरह अनुकूल हैं. आर्थिक स्थिति बिगाड़ने से मन कुछ परेशान हो सकता है. आय के लिए कुछ नए साधन तलाशने होंगे. नौकरी पेशा लोग वित्तीय मामलों में लापरवाही न बरतें. हिसाब-किताब में चूक आपके लिए नुकसानदेह होगी. कारोबारी लोगों के लिए दिन थोड़ा कठिन रहेगा. किसी भी तरीके की उधारी से बचें. करियर के लिए शायद नए मौके बनेंगे और शहर भी छोड़ना पड़ सकता है. हायर एजुकेशन से जुड़े विद्यार्थीयों को पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने की जरूरत होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से खानपान हल्का रखें. रात का गरिष्ठ खाना छोड़ सकते हैं तो सेहत ठीक रहेगी. परिवार से तालमेल बढ़ाएं.

    धनु- आज के दिन वाणी संयमित और व्यवहार में नरमी रखने की जरूरत होगी. कार्यस्थल पर काम का बोझ अधिक हो सकता है, ऐसे में खुद को खुद को शारीरिक-मानसिक तौर पर फिट रखें. ऑफिस में भी कामकाज को लेकर उतार-चढ़ाव का दौर रहेगा. कारोबारी वर्ग के लिए प्रतिस्पर्धी विरोध में उतर सकते हैं, तो वहीं कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. युवा नशे या बुरी संगत से दूर रहे. लालच देकर कोई गलत काम कराने का प्रयास कर सकता है. हेल्थ में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. यदि बीमारी से जूझ रहे हैं तो दवाएं-सतर्कता में न चूकें. संतान की पढ़ाई और करियर को लेकर ठोस प्लानिंग करें.

    मकर- आज ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाए रखने की जरूरत होगी. नकारात्मक भाव से भरे लोगों से दूरी रखने में ही भलाई है. ऑफिस का पेंडिंग काम, तनाव बढ़ा सकता है. हालांकि शाम तक स्थितियां नियंत्रण में आ जाएंगी, लेकिन खुद को चुनौतियों के लिए अभी से तैयार करें. स्टेशनरी का कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य को लेकर बीपी के मरीज थोड़ा सावधान रहें. संतुलित और हल्के खानपान पर फोकस करें. हो सकता है कि आज पुराने दोस्त या दूर रह रहे परिजनों से अचानक मिलने का मौका मिले. शादी के लायक घर में बहन है तो उसके विवाह की बात चला सकते हैं.

    कुम्भ- आज समय की जरूरत के हिसाब से काम में तेजी रखनी होगी. इससे कठिन से कठिन काम भी पूरा करने में आसानी रहेगी. व्यवसाय में भविष्य के लिए चुनौतियां हैं, लेकिन समय के साथ आपको उनका निदान मिल जाएगा. बॉस की कही गई बातों को गंभीरता से लें, अन्यथा नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. खुदरा कारोबारियों को सजगता के साथ काम करना होगा, अनुमानित मुनाफा नहीं मिलता है तो निराश न हों. विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो शुभ समाचार मिलेगा. हड्डियों में दर्द हो सकता है, पुराने रोगी सावधान रहें. परिवार के लिहाज से दिन शांतिपूर्ण होगा, और सभी का सहयोग मिलेगा.

    मीन- आज अपनी छवि को लेकर सतर्कता बरतनी होगी. शोध परक कार्यों के लिए दिन उपयुक्त है. ध्यान रखें अधीनस्थों के लिए खुद प्रेरणा स्रोत बनना होगा. जिसके लिए खुद जिम्मेदारियां उठाते हुए काम करना होगा. सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त काम करते समय गंभीरता दिखानी होगी. प्लास्टिक के कारोबारियों को बड़ा सौदा सोच समझकर करना चाहिए, नुकसान की आशंका है. युवाओं और विद्यार्थियों को फोकस होकर लक्ष्य के लिए मेहनत बढ़ानी होगी. मौसम को देखते हुए सेहत में सतर्क रहें. सर्दी-जुकाम के साथ पुराने रोग भी उभरने की आशंका है. बच्चों के स्वास्थ्य पर भी कड़ी निगाह रखें. मामूली बातों पर घरेलू मनमुटाव परेशानियां बढ़ेगी.

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleखुफिया एजेंसी ने पंजाब के लुधियाना कोर्ट में हुए धमाकों को लेकर किया बड़ा खुलासा… ISI खालिस्तानी ग्रुप से जुड़े होने की आशंका…..
    Next Article गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राजपाल अनसूया कैसे राजभवन में मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस उत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी वैज्ञानिक खोजों और आधुनिक तकनीक का आकर्षण…

    November 3, 2026

    प्रदेश में ड्राइवरों की हड़ताल का अल्टीमेटम : 12 नवंबर से थम सकते हैं वाहनों के पहिए, जरूरी सेवाओं पर पड़ेगा असर…

    November 3, 2026

    राजधानी की हवा फिर हुई जहरीली, AQI 324 पहुंचा; पाकिस्तान में ये जलने से बढ़ा प्रदूषण का खतरा…

    November 3, 2026

    ओमान के तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, नाविक की मौत, 13 भारतीयों का रेस्क्यू…

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस उत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी वैज्ञानिक खोजों और आधुनिक तकनीक का आकर्षण…
    • प्रदेश में ड्राइवरों की हड़ताल का अल्टीमेटम : 12 नवंबर से थम सकते हैं वाहनों के पहिए, जरूरी सेवाओं पर पड़ेगा असर…
    • राजधानी की हवा फिर हुई जहरीली, AQI 324 पहुंचा; पाकिस्तान में ये जलने से बढ़ा प्रदूषण का खतरा…
    • ओमान के तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, नाविक की मौत, 13 भारतीयों का रेस्क्यू…
    • अमित शाह के दौरे से पहले ,खाद्य विभाग का फरमान वायरल, राशन दुकान संचालकों को भी बुलाया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?