Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 26/8/2022 आज का राशिफल : सिंह सहित इन राशियों को आज हो सकता है नुकसान, देखें आपका दिन कैसा रहेगा
    राष्ट्रीय

    26/8/2022 आज का राशिफल : सिंह सहित इन राशियों को आज हो सकता है नुकसान, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

    By Tv 36 HindustanAugust 26, 2022No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि : अजीब रहेगा माहौल गणेशजी कहते हैं कि आज मेष राशि के लोगों के लिए सुबह से ही कुछ अजीब सा माहौल बना रहेगा। साथ ही आज आपको घर के रोजमर्रा के काम करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारियों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्या आज समाप्त हो सकती है। हालांकि दिन की शुरुआत में ही कुछ नई परेशानियां आ सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि उधार लेन-देन से परहेज करें। पारिवारिक जीवन में कुछ बातों को लेकर तनाव हो सकता है। बजट से अधिक खर्च हो जाना भी चिंता का कारण हो सकता है।

    भाग्य आज 70 प्रतिशत तक आपके साथ है। लड्डू का दान करें।

    वृषभ राशि : व्यापार में उतार चढ़ाव वाला दिन वृष राशि के लोगों के लिए गणेशजी बता रहे हैं कि आज का दिन व्यापार में उतार चढ़ाव वाला रहेगा। फिलहाल, आपको इन स्थितियों को संभालने की सख्त जरूरत है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने सहकर्मियों से सजग रहने की सलाह है, आज आपके सहकर्मी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से बहस न करें। इसका बड़ा खामियाजा आपको उठाना पड़ सकता है। लव लाइफ और फैमिली लाइफ के मामले में दिन सामान्य रहेगा। शाम में कुछ खरीदारी हो सकती है। रुचिकर भोजन का आयोजन हो सकता है।

    आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

    मिथुन राशि : कारोबार में होगी परेशानी गणेश जी कह रहे हैं कि आज मिथुन राशि के लोगों को कारोबार में आ रही उलझनों से परेशानी हो सकती है। अगर आप अपनी सफलता का रास्ता सुगम और सीधा बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। साथ ही आज किसी के साथ बातचीत करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आज संयम और सतर्कता बनाए रखें। आज किसी रिश्तेदार और मित्रों को लेकर तनाव हो सकता है।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

    कर्क राशि : आपको मिलेगी सफलता कर्क राशि के लोगों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप जो कुछ भी करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो अचानक आपकी धन संबंधी समस्या भी दूर हो जाएगी। इसके अलावा लंबे समय से रुका हुआ काम भी आज किसी के सहयोग से हो सकता है। परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। पढ़ाई लिखाई में रुचि रहेगी। शौक पर खर्च होगा।

    भाग्य आज 76 % आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

    सिंह राशि : मिलाजुला रहेगा दिन सिंह राशिवालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां और दबाव बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। निवेश में जोखिम बहुत रहेगा इसलिए बहुत सोच समझकर निर्णय लें अथवा आज दिन को शांति पूर्वक बिताएं। पारिवारिक जरूरतों पर आपका धन खर्च हो सकता है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। थकान महसूस करेंगे।

    भाग्‍य आज 68 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

    कन्या राशि : काम का नया तरीका दिलाएगा सफलता गणेशजी बता रहे हैं कि आज के दिन कन्या राशि के लोगों को काम करने का नया तरीका कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। इसलिए आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया आजमाने का प्रयास करना चाहिए। कोई नई योजना शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए भी दिन अच्छा है। बुद्धि और अनुभव का जीवन के सभी क्षेत्रों में लाभ पाएंगे। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी।

    आज भाग्य 93 % आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    तुला राशि : आज अधिक होंगे आपके खर्चे गणेशजी कह रहे हैं कि आज तुला राशि के लोगों के खर्चे अधिक होने वाले हैं। आज आपके किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च के लिए तैयार रहना होगा। इतना ही नहीं आज आपको व्यर्थ की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आज किसी प्रतियोगिता का परिणाम आने की भी संभावना है। आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आपको मनोबल बढ़ेगा। बच्चों की ओर से खुशी महसूस करेंगे।

    भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देव्ता को जल अर्पित करें।

    वृश्चिक राशि : काम का रहेगा दबाव वृश्चिक राशि के लोगों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज के दिन आप पर किसी काम को लेकर अधिक दबाव रह सकता है। इसके लिए आपको अपने काम से थोड़ा ज्यादा समय निकालकर देना पड़ेगा। आज परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो आप धैर्य रखें और खुद पर विश्वास करें और आप बड़ी आसानी से अपनी सारी जिम्मेदारियां पूरी करने में कामयाब होंगे। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रह सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से सहयोग पाएंगे, पिता की ओर से लाभ पा सकते हैं। आपका भाग्‍य आज 92 प्रतिशत रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

    धनु राशि : धन के मामले में खास दिन धनु राशि के लोगों के लिए गणेशजी बता रहे हैं कि आज का दिन धन के मामले में अच्छा रहेगा। आज आपके लिए धन कमाने के कई रास्ते खुलेंगे। साथ ही आज आप जो भी निवेश करेंगे उसमें आपको लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप जमीन या मकान खरीदने का मन बना रहे हैं अपने वरिष्ठ लोगों से सलाह जरुर लें। वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज आपको संघर्ष के बाद सफलता जरूर मिलेगी। घर परिवार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। शाम से आपका समय रोमांटिक हो सकता है।

    भाग्य आज 89 % आपका साथ देगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

    मकर राशि : यात्रा पर जाने के योग गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के लोग आज मानसिक रूप से शांति के तलाश में रहेंगे। इन्हें एकांत और काम बातचीत करना अच्छा लगेगा। व्यवहार में गंभीरता रहेगी, ज्ञान विज्ञान में आज इनकी रुचि बढ़ेगी। यात्रा का योग भी है, लंबी नहीं तो छोटी दूरी की यात्रा संभव है। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें, खान-पान और लाइफस्टाइल में लापरवाही से बचें। सलाह है कि वरिष्ठजनों से तालमेल बनाए रखें इससे फायदा होगा।

    आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

    कुंभ राशि : किसी बात से न होए नाराज कुंभ राशि के लोगों के लिए गणेशजी का कहना है कि आज का दिन आपके लिए सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है। दरअसल, किसी भी गलत काम को देखने के बाद आवाज उठाने की आपकी आदत आज आप पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है। लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। इस बात का ध्यान रखें कि आप अगर सही के लिए आवाज उठाते हैं तो किसी से कुछ भी कहने से न डरें। आर्थिक मामलों में आज आपको संभलकर चलना होगा। किसी रिश्तेदार अथवा परिचित के कारण उलझन और तनाव में रह सकते हैं। सेहत में नरमी रह सकती है।

    भाग्य आज 65 % आपका साथ देगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

    मीन राशि : काम में मिलेगी जिम्मेदारी मीन राशिवालों के लिए गणेश जी कहते हैं कि आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण काम या जिम्मेदारी मिल सकती है। यह सोचने के बजाय कि आप कार्य को पूरा कर सकते हैं या नहीं, कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। बस जो भी काम करें उसे पूरा दिल लगा के करें। फिर देखें कि आप कैसे किसी महत्वपूर्ण काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपको बच्चों और जीवनसाथी से सहयोग और खुशी मिलेगी। रुचिकर खान-पान का आयोजन हो सकता है।

    भाग्य आज 95 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआर्मी स्कूलों में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द ऐसे करे आवेदन, यहां जानें पूरी जानकारी
    Next Article मुंह के छाले को आप भी करे रहे इग्नोर, तो हो सकती है बड़ी मुश्किल, यह 10 घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…

    March 23, 2026

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?