Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    राष्ट्रीय

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    By Tv36 HindustanMarch 23, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने वडोदरा शहर में पार्टी के आदिवासी अधिकार सम्मेलन के दौरान मोदी सरकार पर देश के मौजूदा आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए जरूरी दिशा और रणनीति नहीं होने का आरोप लगाया है। भारत और यूएस के बीच ट्रेड डील को लेकर भी उन्होंने निशाना साधा।

    दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में बताया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच भारत को एकजुट होकर काम करना है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस संकट के बीच भारतीयों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

    राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए आरोप
    राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली बार देश के कृषि क्षेत्र को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोल दिया गया है, जो पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत का अहम डेटा अमेरिका को सौंप दिया गया है और अमेरिकी कंपनियों को टैक्स में राहत दी जा रही है, जबकि आम जनता पर करों का बोझ बढ़ाया जा रहा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत ने इस समझौते में अमेरिका को काफी कुछ दिया है लेकिन बदले में देश को कोई ठोस लाभ नहीं मिला।

    जल-जंगल-जमीन के अधिकार पर बोले राहुल गांधी
    नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आदिवासी समुदाय के लिए अलग बजट की मांग करते हुए कहा कि उनके लिए उच्च गुणवत्ता वाले स्कूल और कॉलेज स्थापित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जंगलों में रहने वाले युवाओं को भी अंग्रेजी और आधुनिक शिक्षा तक समान पहुंच मिलनी चाहिए। उनका सपना है कि आने वाले समय में बड़ी कंपनियों के शीर्ष पदों, जैसे सीईओ पर आदिवासी युवाओं की मौजूदगी दिखे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी आरएसएस की विचारधारा थोपकर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है, जिससे पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को उनका अधिकार न मिल सके। राहुल गांधी ने कहा कि वह नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ेंगे और आदिवासियों को उनका हक, जल-जंगल-जमीन के अधिकार के साथ विश्वस्तरीय शिक्षा दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहती है भाजपा- राहुल गांधी
    राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि असली लाभ आदिवासियों तक नहीं पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ‘आदिवासी’ की जगह ‘वनवासी’ शब्द इस्तेमाल कर आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहती है।

    Post Views: 1,200

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    Next Article पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    IPL क्रिकेटर पर प्यार, धोखा और शोषण का आरोप, पुलिस ने शुरू की ये जांच…

    June 24, 2026

    प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज, 24 घंटे में 75% प्रदेश कवर, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट…

    June 24, 2026

    आज की ताजा ये खबर 24 जून आज पूरे देश में ‘वंदे मातरम’ यहां आयोजित किए जाएंगे…

    June 24, 2026

    Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, अगर नहीं चल रहा है ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका…

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • IPL क्रिकेटर पर प्यार, धोखा और शोषण का आरोप, पुलिस ने शुरू की ये जांच…
    • प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज, 24 घंटे में 75% प्रदेश कवर, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट…
    • आज की ताजा ये खबर 24 जून आज पूरे देश में ‘वंदे मातरम’ यहां आयोजित किए जाएंगे…
    • Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, अगर नहीं चल रहा है ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका…
    • आज बुधवार को करें ये उपाय, गणेश जी की कृपा से मिलेगा धन, सफलता और सुख-समृद्धि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?