छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर पुलिस लाइन में जशपुर पुलिस द्वारा स्थापित हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया। सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि रोकने और नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस अभिनव पहल के अंतर्गत हेलमेट बैंक में 1000 हेलमेट उपलब्ध कराए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर दोपहिया वाहन चालकों को यहां से अस्थायी रूप से हेलमेट उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर शहर में 1 करोड़ 35 लाख 85 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर शहरवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी। शहर के मध्य में निर्मित यह सर्वसुविधायुक्त भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्तर जशपुर क्षेत्र में नए सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार आम नागरिकों की आवश्यकताओं और सुविधाओं को…
राताखार में 17 हजार से अधिक लोगों के लिए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन बालकोनगर, वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने राताखार में नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और बालको के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स एवं एडमिनिस्ट्रेशन कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, बालको के अधिकारी और समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रस्तावित भवन की योजना का अवलोकन किया और क्षेत्र में सामुदायिक…
कोरबा /एकीकृत बाल विकास परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र 11 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक आमंत्रित किये गये हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय पसान से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पसान के आंगनबाड़ी केन्द्र बोकमुड़ी एवं ग्राम तनेरा के आंगनबाड़ी केन्द्र बिलासपुर मोहल्ला में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र मंगाये गये हैं। इच्छुक आवेदिका पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ में पंजीयन कर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु एकीकृत बाल विकास परियोजना…
कोरबा / शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा में एमबीबीएस बैच 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट एवं कैडेवरिक शपथ समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. के.के. सहारे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद मसीह लकड़ा, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे। व्हाइट कोट समारोह चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण, करुणा और नैतिकता का प्रतीक है। कैडेवरिक शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों ने चिकित्सा शिक्षा के प्रथम गुरु देहदाताओं के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को चिकित्सा नैतिकता और मानवीय मूल्यों का पालन करते हुए समर्पण…
नई दिल्ली:- रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज से ठीक पहले इसके दूसरे भाग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि ‘रामायण 2’ की रिलीज 2027 से आगे बढ़ सकती है। अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद इस खबर की पुष्टि कर दी है। नमित मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म के दूसरे पार्ट को तैयार करने के लिए मेकर्स को एक साल का अतिरिक्त समय चाहिए। ऐसे में अब दर्शकों को ‘रामायण…
छत्तीसगढ़:- दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में पटाखा दुकानों के संचालन और आतिशबाजी के सुरक्षित भंडारण को लेकर प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की आगजनी और अप्रिय घटना को रोकने के लिए पटाखा दुकानदारों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घनी आबादी और व्यावसायिक क्षेत्रों में पटाखा दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी।पिछले कुछ वर्षों में पटाखा दुकानों और भंडारण स्थलों पर आगजनी की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को…
नई दिल्ली:- जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के त्रैमासिक परीक्षा परिणामों के विश्लेषण एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना तैयार करने हेतु 29 अक्टूबर 2026 को जिला पंचायत सभाकक्ष, गरियाबंद में जिले के समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार की दिशा में कलेक्टर श्री शर्मा…
छत्तीसगढ़ :- शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उनकी आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने की दिशा में चलाई जा रही महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की माताओं-बहनों को दीवाली के पहले एक बड़ी सौगात मिली है। राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी की। इसके अंतर्गत प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये की राशि…
छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ ज्ञान, विज्ञान, तकनीक और नवाचार की शक्ति से समृद्ध बनाना राज्य सरकार का संकल्प है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ को केवल औद्योगिक और आर्थिक विकास में ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक अनुसंधान, उच्च शिक्षा, आधुनिक प्रौद्योगिकी और चिकित्सा नवाचार के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्ध खनिज संपदा, ऊर्जा संसाधनों, औद्योगिक संभावनाओं और प्रतिभाशाली मानव संसाधन को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान से जोड़कर विकास का एक नया अध्याय लिखा जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री साय आज…