Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मशरूम की सब्जी खाने से 3 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस…
    स्वास्थ्य

    मशरूम की सब्जी खाने से 3 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस…

    By Tv 36 HindustanAugust 10, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आस्ट्रेलिया: आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में चार लोगों का एक परिवार एक रिश्तेदार के घर भोज खाने गया था लेकिन जहरीला मशरूम खाने से उनमें से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चौथे सदस्य की हालत गंभीर बनी हुई है। आस्ट्रेलिया पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चौथा अस्पताल पहुंच गया।

    हत्याकांड के जासूस इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने उस महिला से भी पूछताछ की है जिसने 29 जुलाई को अपने घर पर खाना बनाया था लेकिन वह खुद बीमार नहीं हुई। हालांकि, पुलिस ने बिना कोई आरोप दर्ज किए उसे रिहा कर दिया है लेकिन पुलिस उसे एक संदिग्ध मान रही है।

    विक्टोरिया राज्य के लियोनगाथा शहर में अपने घर के बाहर संदिग्ध महिला ने मीडिया से कहा कि उसे नहीं पता कि क्या और कैसे हुआ? उसने सोमवार को नेटवर्क नाइन को बताया, “मैंने कुछ नहीं किया।” “मैं उनसे प्यार करती हूं और मैं दुखी हूं कि वे चले गए।” महिला ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया कि किस मेहमान को क्या भोजन परोसा गया था और जो मशरूम बनाया गया था उसकी उत्पत्ति कहां हुई थी।

    विक्टोरिया पुलिस के इंस्पेक्टर डीन थॉमस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि मेहमानों ने किस प्रकार के मशरूम खाए थे, लेकिन उनके लक्षण डेथ कैप, जैसे घातक किस्म के मशरूम जैसे थे। उन्होंने कहा कि यह तय करने में कुछ समय लगेगा कि वास्तविक तौर पर क्या हुआ था। इसके लिए पुलिस खुले दिमाग से काम कर रही है।

    पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध महिला अपने ससुराल वालों, गेल और डॉन पीटरसन, दोनों की उम्र 70 वर्ष, की मेजबानी कर रही थी। दोनों की क्षेत्रीय अस्पतालों में मौत हो गई। दोपहर के भोजन में गेल पैटरसन की 66 वर्षीय बहन हीथर विल्किंसन भी आई थी, उनकी भी मौत हो गई। महिला के पति 68 वर्षीय इयान विल्किंसन एक बैपटिस्ट पादरी हैं, जो सप्ताह भर से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

    पुलिस ने कहा कि संदिग्ध महिला के बच्चे भी घर पर ही थे लेकिन उन लोगों ने वह भोजन नहीं खाया था। इस बीच जासूसों ने महिला के घर की तलाशी ली है और वहां से कुछ सामान इकट्ठा किए हैं। पुलिस उस भोज सामग्री की फॉरेंसिक जांच करा रही है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today news मौत
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबहुचर्तित आलोक मौर्या और SDM ज्योति मौर्या मामले में बड़ा अपडेट आया सामने
    Next Article भारत के स्वतंत्रता दिवस को अमेरिका में भी राष्ट्रीय दिवस के जश्न के तौर पर मनाने की तैयारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हद हो गई अब भीषण गर्मी में मरीज को स्ट्रेचर पर सोनोग्राफी सेंटर भेजा देखिए निजी नर्सिंग होम की लापरवाही …

    April 20, 2026

    फिर टूटी आस्था यहां हनुमान जी की मूर्ति खंडित, सड़क पर उतरा हिंदू समाज…

    April 20, 2026

    प्रदेश में विमान हादसा पहाड़ से टकराते ही क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, इतने लोगों की मौत की खबर …

    April 20, 2026

    अगर भारत में 30 दिन तो पाक में इतने दिन में मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, वहां क्या है स्थिति…

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हद हो गई अब भीषण गर्मी में मरीज को स्ट्रेचर पर सोनोग्राफी सेंटर भेजा देखिए निजी नर्सिंग होम की लापरवाही …
    • फिर टूटी आस्था यहां हनुमान जी की मूर्ति खंडित, सड़क पर उतरा हिंदू समाज…
    • प्रदेश में विमान हादसा पहाड़ से टकराते ही क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, इतने लोगों की मौत की खबर …
    • अगर भारत में 30 दिन तो पाक में इतने दिन में मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, वहां क्या है स्थिति…
    • वृद्धा पेंशन के पात्रों की होगी दोबारा जांच, डीएम ने एसडीएम और बीडीओ को…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?