दुर्ग, 5 मार्च। सट्टा खिलाते एक महिला तीन पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लाखों रुपये के सट्टा- पट्टी सहित नगदी रकम व सील बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग- बी०एन० मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में लगातार अवैध कारोबारियों के. खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में 4 मार्च को नगर पुलिस अधीक्षकं दुर्ग जितेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर सुनियोजित तरीके से आपापुरा दुर्ग में छापेमारी की कार्यवाही गई। जहां महिला बुकी सहित 04 सट्टेबाजों को सट्टा खिलाते पकड़े गए आरोपीगणों के पास से लाखों रुपये के सट्टा-पट्टी सहित नगदी रकम कुल 79750 रू. जप्त किया गया।

आरोपियों द्वारा आपापुरा में संगठित रूप से सट्टा खिलाया जा रहा था। जहां पर से दर्जन भर सील भी जप्त किया गया है जिसका प्रयोग सट्टा पर्ची में किया जा था प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग संकेत चिन्ह युक्त सील निश्चित किए गए थे। आरोपीगणों के विरूद्ध थाना दुर्ग में माईनर एक्ट की धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं दंप्रसं के अंतर्गत प्रतिबंधक कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूषण एक्का प्रधान आरक्षक चेतन साहू, आरक्षक जावेद खान, प्रदीप सिंह, फारूख खान, जग्गी सिंह, केशव साहू, शौकत हयात खान, रविन्द्र सिंह, अजय यदु, दिनेश कुमार, महिला आरक्षक भेनू ठाकुर, सुनीता भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।