Google ने अपने ट्रांसलेशन सर्विस में एक बड़े अपडेट का ऐलान कर दिया है. गूगल ट्रांसलेट में अब 110 नई भाषाओं के लिए सपोर्ट जोड़ा गया है. इसके लिए कंपनी ने PaLM 2 लैंगुएज मॉडल का इस्तेमाल किया गया है, जिसे Google AI की मदद से बनाया गया है. बता दें कि यह Google Translate के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा एक्सपैंशन है, जिससे कुल भाषाओं की संख्या 243 तक पहुंच जाती है. गूगल का दावा है कि ये अपडेट दुनिया भर में 614 मिलियन लोगों को फायदा पहुंचाएगा.
ये कहना गलत नहीं होगा कि कुछ प्रमुख विश्व भाषाएं हैं जिनके 100 मिलियन से ज़्यादा बोलने वाले हैं.गूगल ट्रांसलेट की नई भाषाओं में Cantonese, Qʼeqchiʼ, अवधी, बोडो, खासी, कोकबोरोक, मारवाड़ी, संताली, तुलु भी शामिल है.
इसके अलावा नई भाषाओं में अफार जिबूती, इरीट्रिया और इथियोपिया में बोली जाने वाली एक स्वर भाषा है. बता दें कि लगभग एक-चौथाई नई भाषाएं अफ्रीका से आती हैं, जो आज तक अफ्रीकी भाषाओं में गूगल का सबसे बड़ा विस्तार है, जिसमें फॉन, किकोंगो, लुओ, गा, स्वाति, वेंडा और वोलोफ शामिल हैं.बताया गया है कि ‘कैंटोनीज़’ लंबे समय से गूगल अनुवाद के लिए सबसे ज़्यादा अनुरोध की जाने वाली भाषाओं में से एक रही है. चूंकि कैंटोनीज़ अक्सर लेखन में मंदारिन के साथ ओवरलैप होती है, इसलिए डेटा ढूंढ़ना और मॉडल को ट्रेन करना मुश्किल होता है.
