अगर आप दक्षिण भारत ट्रैवल करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. वास्तव में काजीपेट और बल्हारशाह सेगमेंट के बीच चल रहे तीसरी लाइन के निर्माण के कारण, 7 जुलाई तक 78 ट्रेनें कैंसल कर दी गई हैं. साथ ही 36 ट्रेनों के रूट में बलाव कर दिया गया है. द हिंदू के अनुसार, दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने कई ट्रेनों को कैंसल करने का कारण सिकंदराबाद डिवीजन में आसिफाबाद और रेचनी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन की तैयारी और कमीशनिंग कार्यों को बताया.
रद्द की गई ट्रेनें6-7 जुलाई तक कैंसल और रूट डायवर्ट से प्रभावित होने वाली ट्रेनों की ये रही.ट्रेन नंबर 17003 काजीपेट-सोलापुर एक्सप्रेसट्रेन नंबर 17004 बल्हारशाह-काजीपेट एक्सप्रेसट्रेन नंबर 12757 सिकंदराबाद-सिरपुर कागजनगर एक्सप्रेसट्रेन नंबर 12758 सिरपुर कागजनगर-सिकंदराबाद एक्सप्रेसकाजीपेट और बल्हारशाह सेक्शंय के बीच चल रहे तीसरी लाइन के काम के कारण डेली, वीकली और बायवीकली ट्रेनों के साथ ये सर्विस प्रभावित होंगी. इसके अलावा, सिकंदराबाद को हज़रत निज़ामुद्दीन, पटना, रक्सुअल, दानापुर और सबदरगंज से जोड़ने वाली ट्रेनों के साथ-साथ हैदराबाद को गोरखपुर और रक्सुअल से जोड़ने वाली ट्रेनों को काजीपेट-बल्हारशाह सेक्शन पर चल रहे इंफ्रा के काम के कारण इस अवधि के दौरान स्पेसिफिक डेट्स पर कैंसल कर दिया गया है.
इन ट्रेनों को किया गया कैंसल20805 विशाखापत्तनम-नई दिल्ली20806 नई दिल्ली-विशाखापत्तनम12803 विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन12804 निज़ामुद्दीन-विशाखापत्तनमइन ट्रेनों का हुआ डायवर्जन12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर (माजरी, पिंपल, खुटी, मुदखेड और निज़ामाबाद के माध्यम से मार्ग परिवर्तित)12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद (माजरी, पिंपल, खुटी, मुदखेड और निज़ामाबाद के माध्यम से मार्ग परिवर्तित)12723 सिकंदराबाद-नई दिल्ली (माजरी, पिंपल, खुटी, मुदखेड और निज़ामाबाद के माध्यम से मार्ग परिवर्तित)12724 नई दिल्ली-सिकंदराबाद (माजरी, पिंपल, खुटी, मुदखेड और निज़ामाबाद के माध्यम से मार्ग परिवर्तित)
12723 हैदराबाद-नई दिल्ली (कुछ दिनों पर एक घंटा रीशेड्यूल्ड)12724 नई दिल्ली-हैदराबाद (कुछ दिनों पर दो घंटे रीशेड्यूल्ड)12791 सिकंदराबाद-दानापुर (4 से 6 जुलाई तक 75 मिनट रीशेड्यूल्ड)काजीपेट-बल्हारशाह सेगमेंट पर चल रहे काम के कारण, ये एडजस्टमेंट लागू हैं, जिससे 5 जुलाई तक नॉर्मल ट्रेन रूट और टाइम टेबल प्रभावित होंगे.
