Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 8/7/2022 राशिफल : लक्ष्मी पूजा का बना है संयोग, ये है आज की तिथि, नक्षत्र और राहुकाल, आज जाने अपनी राशियों का हाल
    राष्ट्रीय

    8/7/2022 राशिफल : लक्ष्मी पूजा का बना है संयोग, ये है आज की तिथि, नक्षत्र और राहुकाल, आज जाने अपनी राशियों का हाल

    By Tv 36 HindustanJuly 8, 2022Updated:July 8, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन का असर मानव जीवन पर पड़ता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन अपने घर की सफाई कर के मुख्य द्धार को खोलकर रखना चाहिए, मान्यता अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी का आगमन होता है, और गंदगी रहने से मां लक्ष्मी रूठ जाती है।महालक्ष्मी जी का पूजन और व्रत रखने से जीवन में आने वाली सारी आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाती हैं और घर में सुख शांति एवं धन-धान्य का वास हो जाता है।

    मेष राशि- मन को शान्ति मिलेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

    वृष राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। यात्रा पर जा सकते हैं। अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। भाइयों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों से आपसी मनमुटाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में वांछित परिणाम मिलने के योग हैं।

    मिथुुन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी धैर्य बनाये रखने के प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों से परेशान हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। धर्मकर्म में रुझान बढ़ सकता है। अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता संदिग्ध है।

    कर्क राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

    सिंह राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास सफल होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में अभी कमी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी प्रॉपर्टी से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अधूरी कार्ययोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे।

    कन्या राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु क्रोध के अतिरेक से बचें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों एवं गहनों पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें।

    तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कारोबार के विस्तार के लिए खर्च बढ़ सकते हैं।

    वृश्चिक राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

    धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। रहन-सहन में असहज रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है।

    मकर राशि- कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं।

    कुंभ राशि- मन अशान्त हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचने के प्रयास करें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कार्य की स्थिति में सुधार होगा। खर्च अधिक होने से मन परेशान रहेगा।मीन राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मसंयत रहें। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

    Post Views: 0

    Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleLeovegas Casino Review 2023 Leovegas On Line Casino Free Spins
    Next Article पंजीयक कार्यालय में करीब 01 घंटे बैठकर पंजीयन के पूरी प्रक्रिया के बारे में ली जानकारी….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर क्यों बढ़ रही हैं सिजेरियन डिलीवरी इस राज्य में 90% प्रसव ऑपरेशन से, जानें कारण…

    May 31, 2026

    मौसम का कहर, केदारनाथ यात्रा थमी; यात्रियों को इन सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया…

    May 31, 2026

    हीटवेव से रहें सतर्क, अपनाएं आम का पना, छाछ समेत ये देसी नुस्खे’, मन की बात में पीएम मोदी की अपील, बड़ी बातें…

    May 31, 2026

    ‘मन की बात’ सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने किया ऐलान, गांव से शहर आने वाले किसानों को ये सुविधा देगी सरकार…

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर क्यों बढ़ रही हैं सिजेरियन डिलीवरी इस राज्य में 90% प्रसव ऑपरेशन से, जानें कारण…
    • मौसम का कहर, केदारनाथ यात्रा थमी; यात्रियों को इन सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया…
    • हीटवेव से रहें सतर्क, अपनाएं आम का पना, छाछ समेत ये देसी नुस्खे’, मन की बात में पीएम मोदी की अपील, बड़ी बातें…
    • ‘मन की बात’ सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने किया ऐलान, गांव से शहर आने वाले किसानों को ये सुविधा देगी सरकार…
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, जिले को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?