सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे है अभियान के तहत 9 नक्सलियों ने आज आत्म समर्पण किया, जिसमें एक नक्सली एक लाख का इनामी है।
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि कई सालों से ये नक्सली दलम में काम कर रहे थे। नक्सलियों के शोषण, अत्याचार, भेदभाव एवं स्थानीय आदिवासियों से होने वाली हिंसा से त्रस्त होकर इन लोगों ने आत्मसर्पण किया। शासन की नीति अनुसार प्रोत्साहन राशि दी गई तथा पुर्नवास नीति के तहत इन्हें बसाया जायेगा।