नई दिल्ली:– जैसा कि राजस्थान सरकार के द्वारा फ्री मोबाइल योजना का संचालन पहले किया जा रहा था जिसके अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त में मोबाइल दिया जाता था। अब फिर से यह योजना शुरू होने की चर्चा है। सरकार ने पहले ऐलान किया था कि राज्य की 1.30 करोड़ महिलाओं और लड़कियों को स्मार्टफोन दिए जाएंगे, जिसमें से पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को मोबाइल मिल भी चुका है।
अब बात चल रही है बाकी की 90 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन देने की, जिसकी तैयारी सरकार कर रही है। अगर आप भी राजस्थान की रहने वाली हैं और सोच रही हैं कि आपको भी इसका लाभ मिलेगा या नहीं, तो इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़िए। इसमें सब कुछ बहुत आसान भाषा में बताया गया है।
फ्री मोबाइल योजना से मिलने वाला लाभ
फ्री मोबाइल योजना के तहत जिन महिलाओं और बेटियों को चुना जाएगा, उन्हें स्मार्टफोन बिलकुल फ्री में दिया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, मोबाइल के साथ एक साल तक का फ्री इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी।
मोबाइल मिलने के बाद महिलाएं और बेटियां सरकारी योजनाओं की जानकारी, ऑनलाइन क्लासेस, पढ़ाई और अन्य डिजिटल काम बड़ी आसानी से कर सकेंगी। इससे उन्हें ना सिर्फ डिजिटल दुनिया से जुड़ने में मदद मिलेगी बल्कि आत्मनिर्भर बनने का भी रास्ता खुलेगा। मोबाइल वितरण का काम सरकार कैंप लगाकर करेगी ताकि किसी को इधर-उधर भटकना ना पड़े।
फ्री मोबाइल योजना के लिए पात्रता
फ्री मोबाइल योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो राजस्थान की मूल निवासी है।
परिवार की जो महिला मुखिया है, वही इस योजना में शामिल हो सकती है।
9वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई कर रही छात्राएं भी फ्री मोबाइल योजना के तहत मोबाइल पा सकती हैं।
इसके अलावा विधवा महिलाएं और एकल महिलाएं भी फ्री मोबाइल योजना के लिए पात्र मानी गई हैं।
जो महिलाएं पहले से किसी सरकारी नौकरी या सरकारी योजना में शामिल नहीं हैं, उन्हें ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है।
फ्री मोबाइल योजना के लिए दस्तावेज
आधार कार्ड
पैन कार्ड
जन आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
निवास प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
चिरंजीवी कार्ड
आय प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर (आधार से लिंक होना चाहिए)
ईमेल आईडी
स्कूल आईडी कार्ड
फ्री मोबाइल योजना में आवेदन कैसे करें?
फ्री मोबाइल योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की कोई जरूरत नहीं है, इसका पूरा प्रोसेस ऑफलाइन ही होता है। इसके लिए सरकार समय-समय पर ब्लॉक या जिले के स्तर पर शिविर लगाती है। वहां जाकर आपको एक फॉर्म भरना होता है और ऊपर बताए गए सारे जरूरी दस्तावेज साथ में जमा करने होते हैं।
दस्तावेजों की जांच के बाद अगर आप पात्र पाई जाती हैं, तो आपको स्मार्टफोन दे दिया जाएगा। ध्यान रखें कि शिविर की जानकारी पंचायत या सरकारी स्कूल में पहले ही दे दी जाती है, इसलिए वहां से पता करते रहें।
नोट: अभी तक सरकार की तरफ से यह साफ नहीं किया गया है कि दूसरे चरण में स्मार्टफोन कब बांटे जाएंगे, क्योंकि सरकार बदल चुकी है और नई सरकार ने अब तक इस योजना को फिर से शुरू करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जांच पूरी होने के बाद यह फ्री मोबाइल योजना दोबारा शुरू की जा सकती है।
इन किसानों को जल्द मिलेगी 2000 रुपये की 20वीं किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम PM Kisan 20th Kist Beneficiary List
फ्री शौचालय योजना का फॉर्म भरना शुरू, 12000 रूपये मिलेंगे Sauchalay Yojana
