रात भर भरपूर सोने के बाद भी अगर शरीर में थकान और दर्द महसूस होती है तो उससे पूरा दिन खराब हो जाता है यह समस्या काफी लोगों में होती है जिसके कारण लोग काफी परेशान होते हैं इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय भी करते हैं लेकिन कई बार यह समस्या खत्म नहीं होती है जिससे शरीर में दर्द थकान बना ही रहता है इसकी कई सारी वजह हो सकती है आज हम आपको इसके कुछ मुख्य वजह बताने जा रहे हैं और इसके उपाय भी बताएंगे जिससे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं-
भरपूर मात्रा में ले पोषक तत्व
अगर आपको भी सुबह उठकर शरीर में काफी दर्द रहता है, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। अपनी डाइट में ऐसे फूड शामिल करना चाहिए जिनमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन मौजूद हो। कई बार पोषक तत्वों की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती है जिस वजह से यह दर्द उठता है। ऐसी में अपनी डाइट में डाल मांस-मछली, अंडा, दूध, दही जैसी चीजें शामिल करना चाहिए।
डेली रूटीन में शामिल करें एक्सरसाइज
कई बार शरीर को एक ही ढर्रे में रखने की वजह से यह समस्या होती है। हम कोई एक्टिविटी नहीं करते हैं। बस ऑफिस से घर और घर में खाना खा कर सो जाते हैं। पूरी दिनचर्या हमारी ऐसी ही निकल जाती है। जिस वजह से शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, इसलिए अपनी डेली रूटीन में सुबह उठकर कम से कम 20 से 25 मिनट एक्सरसाइज या योगा जरूर करना चाहिए, ताकि आपका शरीर एक्टिव रहे। इसके अलावा सुबह शाम दोनों टाइम वॉक पर जाना चाहिए।
गर्म पानी से नहाएं
इसके अलावा कम से कम एक बार अपने शरीर को गर्म पानी से धोएं। ठंडी में गर्म पानी से नहाना आसान होता है, लेकिन कोशिश करें गर्मी में दो टाइम में से एक टाइम गर्म पानी से ही नहाएं। गर्म पानी से नहाने से थकान दूर होती है और मांसपेशियों में तनाव व सूजन कम होता है।
अच्छी नींद लें
अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है। अच्छी नींद से शरीर रिपेयर होता है और हड्डियों व मांसपेशियों को भी आराम मिलता है। इसलिए कम से कम 7 व 8 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए। जल्दी सोने की आदत डालें व सुबह जल्दी उठें ताकि सुबह आपको कुछ समय अपने शरीर की एक्सरसाइज करने के लिए मिल जाए।