नई दिल्लीः एक ओर जहां भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जनता परेशान है। वहीं दूसरी ओर दुनिया के कई ऐसे देश है, जहां पानी से भी कम दाम पर पेट्रोल बिक रहा है। अमेरिका के पड़ोसी देश वेनेजुएला में कच्चे तेलका विशाल भंडार है। Globalpetrolprices.com के मुताबिक पेट्रोल (गैसोलिन) 2 रुपये लीटर से भी कम (1.31 रुपये/लीटर) में बिक रहा है। दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल फिलहाल वेनेजुएला में ही बिक रहा है। इसके बाद लिबिया, ईरान, अंगोला, अल्जीरिया, और कुवैत में सबसे सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। लिबिया में पेट्रोल 2.54 रुपये प्रति लीटर की दर पर मिल रहा है।
ईरान में पेट्रोल का भाव 4.34 रुपये लीटर है। वेनेजुएला (Venezuela) की तरह ही ईरान (Iran) में कच्चे तेल का बड़ा भंडार है। ईरान से कच्चा तेल खरीदारों में भारत भी एक रहा है। अल्जीरिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 27.07 रुपये लीटर है। कुवैत में पेट्रोल 27.89 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। पेट्रोल के ये आंकड़े 14 नवंबर के आधार पर हैं।
क्रूड ऑयल का भाव
अब अगर क्रूड ऑयल के रेट को लीटर के हिसाब देखें, तो एक बैरल में 158.987 लीटर पेट्रोल होता है। अब 87 डॉलर के हिसाब से एक लीटर क्रूड की कीमत करीब 45 रुपये प्रति लीटर होगी। ये तो रहा इंटरनेशल मार्केट की दर पर बिकने वाले कच्चे तेल का हिसाब-किताब। अब बताते हैं कि दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां बिक रहा है। दुनिया के कई देशों में पेट्रोल को गैसोलीन भी कहा जाता है।
पेट्रोल और गैसोलीन में फर्क
पेट्रोल और गैसोलीन वास्तव में एक ही चीज हैं। बस इनके नाम अलग हैं। यूके, भारत और कुछ अन्य देशों में पेट्रोल कहा जाता है, जबकि अमेरिका और अन्य देशों में पेट्रोल को गैसोलीन कहा जाता है। आज हम आपको 5 ऐसे देशों का नाम बताने वाले हैं, जहां पेट्रोल की कीमत 30 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।