मुंगेली/पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय के मार्गदर्शन निर्देश परिपालन थाना जरहागांव को मुखबिरों से सूचना मिली कि ग्राम पदमपुर ठाकुरदेवा की ओर से एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री हेतु मोटर साईकल में परिवहन कर रहा है सूचना पर जरहागांव पुलिस ग्राम पदमपुर में अंशु कृषि फार्म के सामने घेराबंदी कर मुताबिक हुलिया आरोपी अमित खाण्डे को रोककर तलाशी ली जिसके कब्जे से लगभग 40 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकल जप्त कर आरोपी अमित खाण्डे के विरूद्ध अपराध क्रमांक 286/22 धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र चन्द्रा,प्रधान महेश राज,आर हीरा सिंह,एवं नागेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 03 व्यक्तियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना मुंगेली द्वारा 02 व्यक्ति एवं थाना लालपुर द्वारा 01 व्यक्ति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की है।