Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर को क्यों कहा घूसखोर..भाजपा का सनसनीखेज आरोप..मंत्री अपने परिजनों की जमीन बचाना चाहते हैं..
    RAIPUR

    राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर को क्यों कहा घूसखोर..भाजपा का सनसनीखेज आरोप..मंत्री अपने परिजनों की जमीन बचाना चाहते हैं..

    By Tv 36 HindustanDecember 10, 2022Updated:April 17, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अखिलेश द्विवेदी(रायपुर)

    कोरबा:- राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज फिर चर्चा में रहे. उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे प्रशासनिक अधिकारियों पर जमकर बरसते दिख रहे हैं. अग्रवाल ने यहां तक कह दिया कि कलेक्टर कलेक्टरी करने आया है कि घूसख़ोरी. अग्रवाल यही नही रूके और उन्होंने एसडीएम से लेकर अन्य अधिकारियों की खासी क्लॉस ली. उन्होंने कहा कि ‘बहुत हो गया, कोई अपने को कितना भी पावरफुल अधिकारी समझता हो, मेरे विधानसभा क्षेत्र में किसी की गुंडागर्दी नहीं चलने दूंगा.

    दरअसल, ये मामला कोरबा जिले के भिलाई खुर्द का है, जिसे मंत्री ट्रांसपोर्ट नगर बनाना चाहते हैं, लेकिन सड़क किनारे राखड़ का पहाड़ खड़ा कर दिया गया है. इससे नाराज मंत्री और क्षेत्र के विधायक जयसिंह अग्रवाल ने मौके पर एडिशनल कलेक्टर, एसडीएम तहसीलदार और नगर निगम आयुक्त की क्लास लगाई और सभी फाइल मौके पर देखी. इसे जयसिंह अग्रवाल ने नियम के खिलाफ बताया है. उन्होंने जिला कलेक्टर की जानकारी मांगी तो एडिशन कलेक्टर ने बताया कि कलेक्टर छुट्टी पर हैं. इस पर मंत्रीजी भड़क गए. उन्होंने कलेक्टर को शिफट करवाने तक की चेतावनी दे डाली.

    नाराज मंत्री जयसिंह अग्रवाल यही नही रूके. उन्होंने तुरंत मुख्य सचिव अमिताभ जैन को कॉल कर दिया और कलेक्टर की छुट्टी की जानकारी मांगी. उन्होंने मुख्य सचिव को बताया कि कलेक्टर को छुट्टी पर भेजा था, लेकिन वो गायब हो गया है. एडिशनल कलेक्टर बोलता है कि छुट्टी पर हैं, बिना मुख्यालय में जानकारी दिए अधिकारी नहीं जा सकता है. ये तो गलत तरीका है, ये लोग पूरा गचमच कर दिए हैं. जयसिंह अग्रवाल इतने गुस्से में थे कि उन्होंने कहा कि बहुत हो गया, कोई अपने को पावरफुल अधिकारी समझता हो, मेरे विधानसभा क्षेत्र में किसी की गुंडागर्दी चलने नहीं दूंगा.

    दरअसल मंत्रीजी कोरबा में सरकारी जमीन पर राखड़ डंप से नाराज थे. उनका कहना था कि यह रिहायशी इलाका है, सामने स्कूल है, बाजू से नेशनल हाइवे है, ऐसे में यहां औदयोगिक राखड़ डालकर इलाके को प्रदूषित किया जा रहा है. महिला एसडीएम ने जब कहा कि इसकी पर्यावरण विभाग ने अनुमति दे दी है तो मंत्रीजी ने कहा कि मेरे घर की अनुमति दे देगा तो क्या राखड़ मेरे घर पर भी डाल दोगे. मंत्रीजी का आरोप है कि अधिकारी सरकारी जमीन पर कब्ज़े के खेल में शामिल हैं!

    इधर मंत्री का वीडियो वायरल होने पर पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने जमकर तंज कसा है। बोले, यह है छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल! अधिकारियों के साथ इनका वार्तालाप सुनिए। सैंया भए कोतवाल अब डर काहे का. आपकी स्वीकारोक्ति का स्वागत है कि कांग्रेस सरकार में अधिकारी भ्रष्ट हैं. हालांकि भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने महीनों पहले बयान दिया था कि कांग्रेस शासन के मंत्री जयसिंह अग्रवाल सदैव सत्ता की आंख खोलने का प्रयास करते हैं. उनके द्वारा पहले भी भूपेश बघेल सरकार के भ्रष्टाचारों को सभी के संज्ञान में लाया गया था.

    परिजनों की जमीन बचाने की कवायद कर रहे हैं मंत्री

    भारतीय जनता पार्टी के पार्षद आलोक दुबे ने सोशल मीडिया में कुछ कागजात डालकर बयान देकर मामले को नया मोड़ दे दिया है. उन्होंने टिवटर करते हुए लिखा कि ‘छत्तीसगढ़ के राजस्‍व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जो इस वीडियो में भड़क रहे हैं, पर उसके पीछे मुख्य कारण यह है कि वर्तमान ट्रांसपोर्ट नगर, जो प्रस्तावित है, उनके परिजनों की लगभग 9.102 हेक्टेयर जमीन फंसी हुई है, उस पर यह ट्रांसपोर्ट नगर बनवाने के लिए अड़े हुए हैं जबकि अधिकारी इसमें समय लेना चाह रहे हैं।

    जैसा दुर्ग, वैसा कोरबा

    आपको आश्चर्य होगा कि जिस तरह भाजपा के लिए दुर्ग जिला सरदर्द बन गया है, उसी तरह कांग्रेस के लिए कोरबा जिला टेढ़ी खीर साबित होता जा रहा है. दरअसल कोरबा कांग्रेस के धुरंधर नेताओं का शहर हो चुका है. जयसिंह अग्रवाल विधायक और मंत्री हैं. इसके अलावा महंत दंपत्ति का भी यहां दबदबा बना हुआ है. डॉ.चरणदास महंत फिल​हाल विधानसभा अध्यक्ष हैं और उनकी पत्नी ज्योतसना महंत लोकसभा सांसद बन चुकी हैं. इसलिए सभी नेताओं की वर्चस्व की लड़ाई में सरकार, पार्टी और प्रशासन बुरी तरह पिस रहे हैं. जिस तरह भाजपा दुर्ग का अब तक साल्युशन नही ढूंढ़ सकी, उसी तरह कांग्रेस के लिए भी कोरबा को साधना मुश्किल होता जा रहा है. उपर से जयसिंह अग्रवाल के बागी तेवर सबके धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं.

    Views: 0
    Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel drugs by Korba Police Hindi khabar Hindi news hindinews Hindu Kranti Sena Korba india Jaisingh Agrawal Korba district Korba news Korba Special PM Narendra modi Today latest news Today news Why did Revenue Minister Jaisingh Agarwal call the collector a bribery..BJP's sensational allegation..the minister wants to save the land of his family members..
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजयपुर में करीब 200 महिलाएं 5 दिन से सड़कों पर रात गुजार रही,जानिए कारण
    Next Article Horoscope Today 11 Dec 2022 आज रविवार है और रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दिवाली 2026 पूजा की थाली में कौन-कौन सी चीजें रखनी चाहिए जानें जरूरी सामग्री…

    November 7, 2026

    अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने की खबर, KBC 18 की शूटिंग पर लगा ब्रेक…

    November 7, 2026

    आखिर घर में सांप कैसे आ जाता है घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके…

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिवाली 2026 पूजा की थाली में कौन-कौन सी चीजें रखनी चाहिए जानें जरूरी सामग्री…
    • अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने की खबर, KBC 18 की शूटिंग पर लगा ब्रेक…
    • आखिर घर में सांप कैसे आ जाता है घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके…
    • मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…
    • 15 नवंबर से धान खरीदी कोरबा जिले में तैयारियां पूर्ण:कलेक्टर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?