राजस्थान:- उदयपुर में स्थानीय कोर्ट में मामला विचाराधीन है और 14 दिसंबर यानी बुधवार को मामले में सुनवाई होगी. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के लिए यह बड़ा झटका है.जानकारी के अनुसार, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना चंडावत ने पति और परिजनों पर उदयपुर (राजस्थान) कोर्ट में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी.
17 अक्तूबर 2022 को यह शिकायत दी गई थी. 17 नवंबर 2022 को पहली सुनवाई में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उदयपुर की अदालत ने विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता, ननदोई अंगद सिंह और चंडीगढ़ की एक युवती को गैर जमानती वारंट जारी किए हैं.
सभी प्रतिवादियों को उदयपुर कोर्ट में बुधवार को पेश होने के आदेश दिए गए हैं.विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना ने घरेलू हिंसा में महिला संरक्षण अधिनियम की धारा 20 के तहत कोर्ट में शिकायत दी है. आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद शिकायतकर्ता से घरेलू हिंसा की गई. शिकायतकर्ता ने अदालत से गुहार लगाई है कि ससुराल वालों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हिंसा ना हो, इसलिए उसे अलग से रहने के लिए मकान की व्यवस्था करने के आदेश दिए जाएं.