मध्य प्रदेश :– भीषण गर्मी अब लोगों की अग्नि परीक्षा ले रहा है. प्रदेश में पहली बार गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट प्रदेश के 7 जिलों भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना के लिए जारी किया गया है. इन जिलों के अलावा 16 जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक गर्मी का डबल डोज लोगों को झेलना पड़ेगा. हालांकि इसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
21 मई को 7 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के भिंड दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में अगले 2 दिनों तक भीषण लू चलेगी. इसके अलावा मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, रीवा, मउगंज, सीधी, सिंगरौली, रतलाम झाबुआ में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.
22 मई को भोपाल-इंदौर में राहत
22 मई को प्रदेश के 7 जिलों भिंड दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना में सीवियर हीटवेव चलेंगी. इसके अलावा श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, रीवा, मैहर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़ में भी हीटवेव चलेगी. हालांकि इंदौर, देवास, हरदा, बैतूल, बड़वानी, बुरहानपुर, शहडोल, अनूपपुर में गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. इसी तरह भोपाल सहित बाकी जिलों में भी लू से राहत मिलेगी.
23 मई को प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना जिलों में सीवियर हीटवेव का लोगों को सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा सीधी, मउगंज, सिंगरौली, मैहर, दतिया, भिंड, रतलाम, झाबुआ में भी गर्मी लोगों को परेशान करेगी. हालांकि धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, अनूपपुर में गर्मी से राहत मिलेगी. राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के बाकी जिलों में भी हीटवेव चलेगी
45 जिलों में चलेगी हीटवेव
24 मई को प्रदेश के करीबन 45 जिलों में हीटवेव चलेगी. प्रदेश के भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी सिंगरौली, राजगढ़, आगरमालवा, रतलाम, झाबुआ में हीटवेव का असर कुछ ज्यादा ही रहेगा. इसके अलावा राजधानी भोपाल, सीहोर, रायेसन, दमोह, जबलपुर में भी गर्म हवाएं लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर करेंगी. हालांकि प्रदेश के इंदौर, बड़वानी, धार, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, अनूपपुर में गर्मी से राहत मिलेगी.
उधर, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में खजुराहो में सबसे ज्यादा 47.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा राजधानी भोपाल में 42.6, ग्वालियर में 44.3, जबलपुर में 44.9, इंदौर में 41.1 और उज्जैन में 42 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.
