.मध्यप्रदेश:- कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के एक बयान से सियासी घमासान शुरू हो गया है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के बीच कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए और राष्ट्र की रक्षा के लिए हर घर से एक बेटा संघ में या बजरंग दल में होना चाहिए। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक घर से एक पुत्र को अग्रणी रहना चाहिए।
उनके इस कथन पर अब कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। बैतूल के कुछ कांग्रेस नेताओं ने इसे धर्म का राजनीतिकरण बताया है।कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पंडित प्रदीप मिश्रा को बच्चों को अच्छी शिक्षा से जोड़ने की बात कहनी चाहिए। अगर वो हर घर से एक बच्चे को संघ या बजरंग दल से जोड़ने की बात कर रहे हैं तो ये समाज के लिए घातक