Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शहीद वीरनारायण सिंह इको टूरिज्म सर्किट का लोकार्पण
    समाचार

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शहीद वीरनारायण सिंह इको टूरिज्म सर्किट का लोकार्पण

    By Tv 36 HindustanDecember 20, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार जिले के

    बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम सोनाखान पहुंचे, जहां पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के

    शहीद वीरनारायण सिंह की स्मृति में बनाए गए इको टूरिज्म सर्किट एवं म्यूजियम का शुभारम्भ किया।

    सोनाखान के कुर्रूपाठ के घने जंगलों में प्रकृति के बीच इस कलाकृति को आकार दिया गया

    यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला ऐसा म्यूज़ियम है, जहां ऑडियो- विजुअल सेटअप और एक

    विशेष धातु कॉर्टेन स्टील के माध्यम से शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी को प्रदर्शित किया गया है।

    सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले शहीद

    वीरनारायण सिंह की गौरव गाथा को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष तरह के कॉर्टेन

    स्टील का प्रयोग किया गया है। बताया गया कि कॉर्टेन स्टील एक तरह का ऐसा मेटल है,

    जिसमें पहले से जंग की एक परत लगी हुई होती है। खास बात यह है कि यह धातु प्रकृति को

    हानि नहीं पहुँचाती। कुर्रूपाठ पहाड़ की हरियाली के बीच इसकी नयनाभिराम सुंदरता देखते ही बनती है।

    कॉर्टेन स्टील के बने लम्बे और सुंदर पैनल्स पर शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी उकेरी गई है,

    जिसका अवलोकन दिन के उजाले  के साथ ही रात में भी देखा जा सकता है। लाइट के अद्भुत

    सेटअप इसे खास और अलग बनाते हैं। सभी पैनल एक ऑडियो सेटअप के साथ है

    जहां सोनाखान के पराक्रमी शहीद वीर नारायण सिंह के जन्म से लेकर क्रांति और बलिदान

    को सुना जा सकता है। यह ऑडियो हिंदी, अंग्रेज़ी और छत्तीसगढ़ी भाषा में उपलब्ध है।

    पर्यटक अपनी पसंद मुताबिक ऑडियो की भाषा का चयन कर सकता है। देश में कॉर्टेन

    स्टील का उपयोग विभिन्न महान परियोजनाओं में कलाकृतियां बनाने के लिए किया जा चुका है।

    काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, बिहार म्यूज़ियम और कई  देशों के प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट में इसका उपयोग किया गया है।

    इस नवाचार से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोज़गार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

    Post Views: 0

    Chattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated Shaheed Virnarayan Singh Eco Tourism Circuit CM Bhupesh Baghel Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई,1 करोड़ के शराब की तस्करी, कंटेनर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article CISF में 10वीं पास के लिए इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…

    May 21, 2026

    इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…

    May 21, 2026

    नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

    May 21, 2026

    गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…
    • इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…
    • नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…
    • गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…
    • बालको का ‘ब्लैक मेज़’, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बालको की प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़कर 6000 से अधिक महिलाएं लिख रही हैं आर्थिक आत्मनिर्भरता और ये नई कहानी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?