कोरबा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ (छ.ग.) के द्वारा सूचना पत्र क्रमांक 02 दिनांक 24/11/2022 के माध्यम से महोदय / महोदया को सूचना दिया गया था कि दिनांक 14/12/2022 से आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन बंद करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगी। इस बीच शासन एवं शासन के अधिकारियों के द्वारा संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता किया गया और वार्ता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के मांग को जल्द से जल्द विचार करने की बात कही गई है, और शासन के द्वारा यह भी बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के बातों को विधानसभा एवं लोकसभा में भी विचार किया जा रहा है।
वार्ता के बाद संगठन के द्वारा शासन के बातों और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस अनिश्चितकालीन हड़ताल को, जो आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रखते हुए दिनांक 14.12.2022 से चल रहा है, कुछ समय के लिए स्थगित किया जा रहा है। एवं दिनांक 21/12/2022 से आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित करेंगे, परन्तु केन्द्र संचालन करते हुए दिनांक 21/12/2022 से प्रदेश स्तरीय आन्दोलन धरना प्रदर्शन रायपुर मुख्यालय में जारी रहेगी। प्रत्येक जिले से कार्यकर्ता / सहायिका बारी-बारी से रायपुर मुख्यालय के धरना / प्रदर्शन में शामिल होते रहेंगे।
यदि राज्य सरकार के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के मांगों को जल्द से जल्द से पूरा नहीं किया गया तो इसी पत्र को सूचना मानते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन बंद करते हुए पुनः हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। यह पत्र सूचनार्थ आपकी ओर सादर प्रेषित हैं।


प्रतिलिपि:- 01. माननीय मुख्यमंत्री महोदय, छ.ग. शासन, रायपुर (छ.ग.)।
02. माननीया, कॅबिनेट मंत्री, महिला व बाल विकास विभाग, छ.ग. शासन, रायपुर (छ.ग.) ।