बिलासपुर । चलती ट्रेन से कूदकर एक कैदी फरार हो गया है। कैदी से इस तरह से फरार होने के बाद पुलिस में हड़कंप है। कैदी का नाम सुनील कुमार है, जो मारपीट के गंभीर प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जानकारी के मुताबिक सिलयारी स्टेशन में पुलिस को चकमा देकर कैदी हथकड़ी सहित फरार हो गया।कैदी सुनील कुमार को बिलासपुर से दुर्ग कोर्ट पेशी के लिए लाया गया था।
पेशी के बाद जब उसे वापस ले जाया जा रहा था, इसी दौरान शिवनाथ एक्सप्रेस से वो कूदकर फरार हो गया। जिस वक्त कैदी फरार हुआ, उस वक्त ड्यूटी में प्रधान आरक्षक देवचारन मरावी,आरक्षक विकाश कुर्रे तैनात था। इधर जीआरपी सहित पुलिस की टीमें कैदी की तलाश में जुट गयी है। कैदी बिलासपुर के केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। इधर लापरवाही के केस में हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पर गाज गिर सकती है।