रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में आयकर विभाग ने छापेमारी की है, आज तड़के सुबह फिर एक बार फिर IT की रेड ने सभी को चौका दिया,खबर है कि इनकम टैक्स (IT) ने बिप्ल बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, स्वस्तिक समूह (सुनील साहू), सहेली ज्वैलर्स भलाई और आरके रोडवेज (आशीष अग्रवाल) राकेश अग्रवाल के घर में आईटी रेड पड़ी है. फिलहाल इस खबर की कभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं नहीं है, यह खबर हमारे सूत्रों ने हम तक पहुचाया है. वही खबर ये भी है कि आईटी के 200 से 300 अफसर छत्तीसगढ़ पहुंचे है, जिन्होंने बंसल ग्रुप सहित अन्य लोगों के घर में दबिश दी है.
बता दे कि इससे पहले भी आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ में कोयला, इस्पात और ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़े ग्रुप के ठिकानों पर की छापेमारी की कार्रवाई कि थी यह कार्रवाई रायपुर के साथ ही बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती और बाराद्वार में दो से तीन दिनों तक चली थी, आयकर विभाग की इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की 100 सदस्यीय टीम शामिल थी, इनके साथ ही सीआरपीएफ के 100 से ज्यादा जवान शामिल थे.