Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » दुर्ग जिले का पहला विद्युत शवदाह गृह बनकर तैयार,अब 2 घंटे में शवदाह की प्रक्रिया होगी पूरी…
    समाचार

    दुर्ग जिले का पहला विद्युत शवदाह गृह बनकर तैयार,अब 2 घंटे में शवदाह की प्रक्रिया होगी पूरी…

    By Tv 36 HindustanJanuary 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई। दुर्ग जिले का पहला विद्युत शवदाह गृह भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में बनकर तैयार हो चुका है और आज से इसे प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए दो-तीन दिनों से टेस्टिंग की प्रक्रिया की जा रही थी, प्रयोग के लिए लकड़ी का उपयोग किया गया था। परंतु अब यह शव दाह के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने विद्युत शवदाह गृह को लेकर कुछ महीने पूर्व ही इसका निरीक्षण किया था और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।

    जिसके चलते अब विद्युत शवदाह गृह प्रारंभ हो गया है। गौरतलब है कि विद्युत शवदाह गृह को प्रारंभ करने के पूर्व शेड सहित कमरा निर्माण, मशीन इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। विद्युत सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। विद्युत शवदाह में शवदाह की प्रक्रिया की बात करें तो 2 घंटे में यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी और अस्थि भी इस दौरान प्राप्त किया जा सकेगा। पूरा प्रोसेस अगर देखे तो 1:30 से 2 घंटे में शवदाह एवं अस्थि संग्रहण की प्रक्रिया पुर्ण हो जायेगी। पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी यह विद्युत शवदाह गृह बहुत उपयोगी है, लकड़ी और कंडे के अभाव में भी इसकी प्रक्रिया जारी रहेगी तथा इसके प्रारंभ होने से लकड़ी और कंडे की बचत भी होगी।

    1 दिन में यदि इसके शवदाह की प्रक्रिया को समझे तो 10 घंटे में 5 से 8 शवदाह हो पाएंगे। बारिश के दिनों में भी यह काफी कारगार साबित होगा, क्योंकि इन दिनों अधिकतर लकड़ी और कंडे के बारिश में भीगने की संभावना ज्यादा हो जाती है। विद्युत शवदाह गृह को चालू करने के लिए काफी दिनों से प्रक्रियाएं की जा रही थी और कुछ दिनों से इसकी टेस्टिंग प्रक्रिया भी की जा रही थी। आखिरकार टेस्टिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज विद्युत शवदाह गृह को प्रारंभ कर दिया गया है। सीनियर टेक्नीशियन धनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत शवदाह के लिए 550 से 600 डिग्री तापमान की आवश्यकता होती है। सर्वप्रथम डोर अप करके शव को इसमें रखा जाता है तथा तापमान को नियंत्रित कर प्रक्रिया प्रारंभ की जाती है। संपूर्ण प्रक्रिया होने के उपरांत अस्थि संग्रहण कर सकते हैं।

    अस्थि संग्रहण के लिए अलग से नीचे चेंबर तैयार किया गया है। बाहर तापमान का प्रभाव न पड़े इसके लिए ब्लास्ट फर्नेस ईट का भी उपयोग किया गया है। रामनगर मुक्तिधाम में निगम के कार्यरत कर्मचारी कृष्णा देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बंगाली समाज के लोगो की मौजूदगी में मृतक स्वर्गीय राधा श्याम कर्माकर को विद्युत शव दाह के माध्यम से अंतिम संस्कार किया गया। विद्युत शवदाह गृह के निर्माण कार्य में लगभग 49 लाख रुपए खर्च हुए हैं, इसका संचालन एवं संधारण के लिए एजेंसी 2 साल तक काम करेगी तथा इसे मेंटेन रखेगी, इसके अलावा इससे संबंधित प्रशिक्षण भी कर्मचारियों को दिया जा चुका है।

    एक तरह से यह आधुनिक विद्युत शवदाह गृह है जो कि भिलाई में अपने तरह का पहला शवदाह गृह होगा। विद्युत शवदाह गृह में लकड़ी और कंडे में होने वाले खर्च की अपेक्षा पैसे की बचत होने की संभावना अधिक जताई जा रही है। कोरोना काल में शव की अधिक संख्या मुक्तिधाम में आने को देखते हुए रामनगर के मुक्तिधाम में इसको स्थापित करने की मंशा से इस पर कार्य किया गया था और आज पूर्ण रूप से यह बनकर तैयार है।

    Views: 0
    Bhilai chhattisgarh Hindi news india Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ पंहुचा 200 से 300 आईटी अफसरों की टीम,बंसल ग्रुप सहित कई अन्य जगहों में पड़ी IT के रेड…
    Next Article नशीली दवाओं पर अंकुश लगाने गौरेला पेंड्रा मरवाही में संचालित सभी मेडिकल संचालकों की आहुति की गई बैठक…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अमेरिकी टैरिफ पर भड़के भारतीय व्यापारी, PM मोदी को लिखा पत्र इन लोगों के रोजगार पर असर का दावा…

    November 26, 2026

    ‘रामायण’ की टीम ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, रणबीर कपूर और साई पल्लवी समेत ये लोग रहे मौजूद…

    November 26, 2026

    संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री साय…

    November 26, 2026

    जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री देव साय ने मौके पर की पहल…

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अमेरिकी टैरिफ पर भड़के भारतीय व्यापारी, PM मोदी को लिखा पत्र इन लोगों के रोजगार पर असर का दावा…
    • ‘रामायण’ की टीम ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, रणबीर कपूर और साई पल्लवी समेत ये लोग रहे मौजूद…
    • संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री साय…
    • जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री देव साय ने मौके पर की पहल…
    • जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की ये सहायता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?