
रायपुर/ मुख्यमंत्रीबघेल का पिपरिया मेंजनप्रतिनिधियों,अधिकारियों-कर्मचारियों जनता हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया ग्राम अमझर के ग्रामीणों ने डंडा नृत्य कर स्वागत किया। पारंपरिक धुन मांदर की थाप पर डंडा नृत्य ने मुख्यमंत्री का मन मोह लिया। स्वागत में भारी संख्या में ग्रामीणजन हेलीपैड पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया।

गोंड जनजाति गौरा गौरी त्योहार के अवसर पर डंडा नाच किया जाता है। आदिवासी संस्कृति की विशेष पहचान डंडा नाच जनजाति सदस्यों द्वारा फसल कटाई की खुशी त्योहारों पर किए जाने वाले विशेष नृत्य है।पिपरिया हेलीपैड में मुख्यमंत्री बघेल के स्वागत के दौरान पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा,जनपद सदस्य भोला गोस्वामी,नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल विधायक प्रतिनिधि आनंद मित्तल पसान डॉक्टर बिझवार सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।

प्रशासन की तरफ से स्वागत पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा कलेक्टर संजीव झा,पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह,जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर,डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम और अन्य अधिकारियों ने किया।
