कोरबा:–
नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले “राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
समाज कल्याण संचालनालय, छत्तीसगढ़, रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार उक्त कार्यक्रम की निर्धारित तिथि में परिवर्तन किया गया है। कार्यक्रम की संशोधित तिथि की सूचना पृथक रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला समाज कल्याण विभाग, कोरबा द्वारा इस संबंध में जिले के समस्त विभाग प्रमुखों को आवश्यक सूचना प्रेषित कर दी गई है तथा संशोधित तिथि प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
