आयकर विभाग के अधिकारियों ने केंद्रीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के साथ बुधवार दोपहर से गुरुवार तक विधायक के आवास, फैक्ट्री और चावल मिल पर सर्च ऑपरेशन चलाया. आयकर विभाग के सूत्रों ने कहा कि मुर्शिदाबाद की जंगीपुर विधानसभा सीट से विधायक के आवास से नौ करोड़ रुपए बरामद किए गए, जबकि बाकी दो करोड़ रुपए बीड़ी और चावल फैक्ट्री से मिले हैं.
दो बार के तृणमूल विधायक और पूर्व मंत्री जाकिर के स्वामित्व वाली चावल मिल से रकम बरामद की गई है.अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि नोटों के अंबार का स्रोत क्या है और उसे क्यों छुपाकर रखा गया था. दूसरी ओर जाकिर हुसैन ने आयकर विभाग को फिर से जवाब देने के लिए अपने वकीलों के साथ बैठक की. उन्होंने दावा किया कि रकम किसानों से धान खरीदने के लिए रखी थी.
किसान चेक से भुगतान नहीं लेते हैं. अगर आयकर विभाग इस तरह से कार्रवाई करेगा तो हमें अपना कारोबार बंद कर देना पड़ेगा. जाकिर ने छापे के तरीके पर भी आपत्ति जताई है.