नई दिल्ली:– Apple ने WWDC 2026 इवेंट में सिर्फ AI और सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर ही बात नहीं कि थी, इसके साथ ही बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भी कई बड़े ऐलान किए हैं। बता दें कि कंपनी ने नए Child Safety System और एडवांस पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स को पेश किए हैं। जिनकी मदद से माता-पिता अपने बच्चों की डिजिटल गतिविधियों पर पहले से ज्यादा नजर रख सकते है। इसको लेकर Apple का कहना है कि ये नए फीचर्स iOS 27, iPadOS 27 और macOS 27 अपडेट के साथ सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे।
Child Account देगा अतिरिक्त सुरक्षा
Apple ने इवेंट में बताया कि बच्चों के लिए Child Account बनाना सबसे महत्वपूर्ण होगा। यह अकाउंट बच्चे की उम्र के अनुसार सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इसके जरिए एडल्ट वेबसाइट्स को ब्लॉक किया जा सकेगा और केवल उम्र के अनुरूप कंटेंट ही दिखाई देगा। वहीं कंपनी ने बताया कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Child Account अनिवार् किया जाएगा जबकि 18 वर्ष तक के यूजर्स भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। जिससे App Store पर भी उम्र के आधार पर कंटेंट फिल्टर हो जाएगा।
माता-पिता तय करेंगे कौन-से ऐप्स चलेंगे
इस नए अपडेट के बाद पैरेंट्स यह नियंत्रित कर सकेंगे कि उनका बच्चा कौन-कौन से ऐप्स इस्तेमाल कर सकता है। इसमें सिर्फ जरूरी ऐप्स, Apple द्वारा सुझाए गए ऐप्स या अपनी पसंद के ऐप्स को ही अनुमति दे जाएगी। वहीं यह फीचर बच्चों को अनावश्यक सोशल मीडिया और अन्य संभावित जोखिम वाले प्लेटफॉर्म्स से दूर रखेगा।
नई वेबसाइट खोलने से पहले लेनी होगी परमिशन
बता दें कि Apple ने Ask to Browse नाम का नया फीचर भी लॉन्च किया है। जिसके तहत बच्चा Safari ब्राउज़र में किसी नई वेबसाइट पर जाना चाहता है तो उसे पहले माता-पिता की अनुमति लेनी होगी। यह सुविधा iPhone, iPad और Mac तीनों डिवाइस पर काम करेगी और बच्चों को असुरक्षित वेबसाइट्स से दूर रखेगी।
चैटिंग और स्क्रीन टाइम पर भी रहेगा पूरा कंट्रोल
Apple ने Messages, FaceTime और Phone ऐप्स के लिए भी नए सुरक्षा फीचर्स जोड़े हैं। जिससे अब माता-पिता तय कर सकेंगे कि बच्चा किन लोगों से संपर्क कर सकता है और इन से नहीं। यदि कोई नया व्यक्ति संपर्क करना चाहता है तो पहले पैरेंटल अप्रूवल जरूरी होगा। इसके अलावा नया Time Allowances फीचर माता-पिता को गेम्स, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट ऐप्स के उपयोग की समय सीमा तय करने की सुविधा देगा।
