रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आज दूसरा दिन है। मिशन 2023 के साथ लोकसभा चुनाव पर भी मंथन होगा। प्रदेश संगठन के कामकाज को लेकर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव प्रदेश ने संगठन के कामकाज की जानकारी दे सकते हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संगठन महामंत्री पवन साय के साथ कई नेता बैठक में शामिल है.
पहले दिन की बैठक
पहले दिन की बैठक में कर्नाटक, त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के भाजपा प्रदेश अध्यक्षों ने अपनी रिपोर्ट पेश की। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम के अध्यक्ष मंगलवार को अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।
बैठक में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। इसमें विपक्ष पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कैंपेन में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।