*दिल्ली :-* ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बीटा 2 क्षेत्र में रहने वाली इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर तीन लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पांच माह से हो रहे यौन शोषण से परेशान होकर पीड़िता ने घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीनों लड़कों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्रेटर नोएडा के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 12वीं क्लास की छात्रा से अजय नाम की युवक ने प्यार करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल करने के साथ ही उसके भाई और बहन को जान से मारने की धमकी देकर अजय उसके साथ 5 माह तक दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद अजय ने अश्लील वीडियो अपने दोस्तों निखिल और विपिन को भी दे दिया। उन दोनों ने भी छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया