रायपुर: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे में जीत दर्ज करने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है. इसी मैच के दौरान आज कुछ अजीब घटनाएं देखने को मिली. पहले रोहित शर्मा टॉस के दौरान भूल गए कि उन्हें क्या फैसला लेना है, पहले बल्लेबाज़ी करनी है या गेंदबाज़ी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा है.
इसी बीच एक और घटना भी मैच के दौरान हुई जब रोहित शर्मा बल्लेबाज़ी करने आए तो एक बच्चा मैदान में भागकर आया और उनके गले से लग गया. हालांकि बाद सिक्योरिटी गार्ड उसे पकड़कर ले गए लेकिन रोहित ये सुरक्षा कर्मियों से ये भी कहा कि बच्चे को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचाएं.