9 अरब प्रकाश वर्ष दूर से आया सिग्नलटाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च की पुणे स्थित सबसे बड़ी टेलीस्कोप विशालकाय मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप की मदद से इन सिग्नल्स को पकड़ा गया है। ये सिग्नल जिस गैलेक्सी से आए हैं वो लगभग 9 अरब प्रकाश वर्ष दूर है। ऐसे में ये सिग्नल किसी गैलेक्सी से मिला अबतक का सबसे लंबी दूरी का रेडियो सिग्नल है।
इस सिग्नल पर रिसर्च कर रहे साइंटिस्ट अर्णब चक्रवर्ती ने कहा कि इस सिग्नल पर खोज करना 8.8 खरब वर्ष पीछे देखने जैसा होगा। हमें लगता है कि ये किसी एलियन ने नहीं बल्कि स्टार बनाने वाली आकाशगंगा (गैलेक्सी) से आया है। इस गैलेक्सी का नाम SDSSJ0826+5630 है। ये रेडियो सिग्नल एक निश्चित वेवलेंथ का था ,जिसे हम ’21 सेंटीमीटर’ कहते हैं। वहीं वैज्ञानिकों ने ये भी बताया कि प्रकाश वर्ष बेहद लंबी दूरियों को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अंतरिक्ष में दूरी प्रकाश वर्ष द्वारा मापी और चिन्हित की जाती है। एक प्रकाश वर्ष लगभग 95 खरब किलोमीटर का होता है।
इसे कहते हैं हाइड्रोजन लाइनइस सिग्नल को हाइड्रोजन लाइन भी कहा जाता है जो स्पेक्ट्रल रेडिएशन वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन है, जिसकी फ्रीक्वेंसी 1420 होती है।