इमफाल। मणिपुर के थौबल जिले में मंगलवार को अज्ञात लोगों ने एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक लैशराम रामेश्वर सिंह की सुबह उनके आवास के गेट के पास हत्या कर दी गई।
पुलिस ने आगे जानकारी दी कि अज्ञात व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली एक कार में आए और सिंह पर काफी करीब से गोली चला दी।50 वर्षीय रामेश्वर सिंह को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सी चिदानंद सिंह ने कहा कि हम इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं।