Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » निःस्वार्थ जनसेवा से साकार हो रहा ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ का भाव: मंत्री श्री देवांगन
    कोरबा

    निःस्वार्थ जनसेवा से साकार हो रहा ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ का भाव: मंत्री श्री देवांगन

    By Tv36 HindustanOctober 14, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन में वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सीएसईबी स्थित निवास पर मितानिन दीदियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी समर्पण और सेवाभाव से कार्य करने वाली मितानिन दीदियों को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।


    समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र की मितानिन दीदियों का सम्मान करते हुए उनके सेवाभाव और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है। मितानिन दीदियां स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जरूरत और कठिनाई के समय लोगों की सहायता कर वे सही मायनों में मानव सेवा का कार्य करती हैं।


    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 17 सितंबर को कोरबा में पांच लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

    वहीं, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
    मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में एक रुपये प्रति किलो चावल वितरण जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं श्री रामलला दर्शन योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि मितानिन दीदियां अपने सेवाभाव और समर्पण से नर सेवा को नारायण सेवा के रूप में साकार कर रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना उनके मानवीय संवेदनशीलता और निःस्वार्थ सेवा का अनुपम उदाहरण है।
    महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह समारोह मितानिन दीदियों की मेहनत, संघर्ष और सेवाभाव के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में मितानिन कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद से दीदियां निरंतर निष्ठा और लगन के साथ जनसेवा में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में कोरबा शहर में विकास के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। बुधवारी क्षेत्र के छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित व्यवसाय के लिए आनंद बाजार में स्थान उपलब्ध कराया गया है।


    नरेंद्र देवांगन ने कहा कि मितानिन दीदियां स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं। कोरोना संकट के दौरान उन्होंने लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। जन्म से लेकर जीवन के विभिन्न पड़ावों तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मितानिन दीदियों के सेवाभाव और समर्पण का सम्मान करना समाज के लिए गौरव की बात है।
    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत एवं श्री नरेंद्र देवांगन सहित अन्य अतिथियों द्वारा सुनीता प्रजापति, सरिता कहरा, सरस्वती सारथी, उमा पटेल, भूरी बाई महंत, दिव्या राठौर, मीना श्रीवास, मोतिमणि सोनी, निर्मला बाई साहू, शारदा बाई साहू, कमला चौकसे, तुलेश्वरी यादव, गणेशी साहू एवं गौरी बाई विश्वकर्मा सहित कुल 350 मितानिन दीदियों को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में गोपाल मोदी, डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, संजय शर्मा, प्रफुल्ल तिवारी, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन,युगल कैवर्त, प्रेम साहू, मुकुंद कंवर, योगेश मिश्रा,मनोज लहरे, डीलेंद्र यादव, राजेश राठौर,रुक्मणी नायर, राकेश नागरमल अग्रवाल, अंजय अग्रवाल,विजय गुप्ता,रामेश्वर वैष्णव, पुनि राम साहू एवं प्रकाश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में मितानिन दीदियां उपस्थित रहीं।

    Post Views: 440

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहिंदू धर्म के 6 शुभ प्रतीक, जानें स्वास्तिक से लेकर ॐ और श्री यंत्र का धार्मिक महत्व…
    Next Article दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई, इस दिन होगी परीक्षा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सखी वन स्टॉप सेंटर कटघोरा में सेवाप्रदाता के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    October 15, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग आज

    October 15, 2026

    सेवा सेतु शिविरों ने गांव से शहर तक पहुंचाई जनकल्याणकारी सेवाएं 17 शिविरों में 1,945 आवेदन प्राप्त; 1,321 का निराकरण, शेष 624 प्रकरणों पर कार्रवाई जा…

    October 15, 2026

    कन्या पूजन से कन्या संरक्षण तक किशोरी बालिकाओं माताओं को किया गया जागरूक

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सखी वन स्टॉप सेंटर कटघोरा में सेवाप्रदाता के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
    • प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग आज
    • सेवा सेतु शिविरों ने गांव से शहर तक पहुंचाई जनकल्याणकारी सेवाएं 17 शिविरों में 1,945 आवेदन प्राप्त; 1,321 का निराकरण, शेष 624 प्रकरणों पर कार्रवाई जा…
    • कन्या पूजन से कन्या संरक्षण तक किशोरी बालिकाओं माताओं को किया गया जागरूक
    • मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर साइंस एवं कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?