आज भारत ने अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाया। कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश का नेतृत्व किया। इस बार के परेड में हिंदुस्तान की नारी शक्ति की झलक भी देखने को मिली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ जिस कार से पहुंची , इस कार का नाम मर्सिडीज-बेंज S600 पुलमैन गार्ड है। सुरक्षा के लिहाज यह जबरदस्त कार है। आइए जानते हैं इस कार की सेफ्टी फीचर्स, स्पेशिफिकेशन्स और कीमत के बारें में..भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जिस कार से गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंची वह दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है।
यह वीवीआईपी कार ERV 2010 लेवल प्रोटेक्शन के साथ आती है। यही इसे सबसे सेफ बनाता है। चलाने वाले को VR9 लेवल की सुरक्षा देती है। यह आर्मर्ड लग्जरी कार है। 2 मीटर की दूरी से 15 किलो TNT तक का सामना कर सकती है। AK-47 से निकली गोली भी इस कार का कुछ बिगाड़ नहीं सकती। कार 7.62 x 51 मिमी राइफल कारतूस का भी सामना करने में कैपेबल है। मर्सिडीज-बेंज S600 पुलमैन गार्ड में रन-फ्लैट टायर्स मिलते हैं, इसका मतलब यह है कि अगर इस कार का टायर पंक्चर हो जाए, इसके बावजूद भी इसे चलाया जा सकता है।
इस कार में एक सेल्फ-सीलिंग फ्यूल टैंक भी है, जो फ्यूल लीक होने और डैमेज होने पर टैंक में आग लगने से रोकता है। इसके साथ ही कार में एक फायर एक्सटिंग्विशर सिस्टम भी मिलता है। यानी कि यह कार बड़े से बड़े खतरे से भी निपटने में सक्षम है।
मर्सिडीज-बेंज S600 पुलमैन गार्ड की कीमतराष्ट्रपति की आधिकारिक कार मर्सिडीज-बेंज S600 पुलमैन गार्ड की कीमत की बात करें तो यह करीब 9 मिलियन यानी कि 90 लाख रुपए में आती है। भारत में यह सबसे सुरक्षित कारों में से एक मानी जाती है। दुनिया के सबसे सुरक्षित कारों में से भी मर्सिडीज-बेंज S600 पुलमैन गार्ड एक है।