पटना: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह की पहचान के आज के समय में एक नामी एक्ट्रेस के तौर पर होती है। कुछ समय पहले उनका एक कथित एमएमएस वायरल हुआ था, जिसके बाद उनकी जमकर किरकिरी हुई थी। लेकिन उन्होंने इसे फर्जी करार दिया था। वहीं, सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ये कहा जा रहा है कि अक्षरा सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। हालांकि इस वीडियो में अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि वो किसके साथ शादी करने वाली है।
दरअसल अक्षरा ने एक पोस्ट री-शेयर किया जिस पर लिखा है कि क्या वह सच में दुल्हनिया बनेंगी। अगर आप सोच रहे हैं कि अक्षरा कोई खुशखबरी देने वाली हैं तो यह उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ नहीं है। वह दुल्हनिया तो बनेंगी लेकिन अपने आने वाले गाने में। म्यूजिक वीडियो का मोशन पोस्ट शेयर किया गया है।
सारेगामापा भोजपुरी ने कैप्शन दिया, ‘क्या अक्षरा सिंह सच में बनेंगी दुल्हनिया? जल्द होई खुलासा सारेगामा हम भोजपुरी प।‘ वहीं मोशन पर लिखा हुआ आता है, ‘अक्षरा सिंह किसकी बनेगी दुल्हनिया।‘ गाने का यह फर्स्ट लुक भी है। अक्षरा के एक फैन ने कमेंट किया, ‘क्वीन फायर लगाने के लिए तैयार है।‘