मध्य प्रदेश :–‘विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव को लेकर लंबे समय से बना इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है। जबलपुर स्थित हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि सितंबर माह में छात्र संघ चुनाव कराए जाएं। अदालत ने स्पष्ट किया कि छात्र संघों का गठन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से ही किया जाए। ऐसे में अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद जल्द ही कॉलेजों में चुनावी सरगर्मी देखने को मिलेगी।
2017 से प्रदेश में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए थे
गौरतलब है कि प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद से छात्र संघ चुनाव आयोजित नहीं हुए थे, जिसके चलते छात्र प्रतिनिधित्व का मुद्दा लगातार उठता रहा। इस संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मामले का निराकरण करते हुए सरकार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सितंबर में छात्र संघ चुनाव कराने के निर्देश
अदालत के इस फैसले के बाद प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र राजनीति फिर से सक्रिय होने की संभावना है। अब सभी की नजर राज्य सरकार और उच्च शिक्षा विभाग की आगामी चुनाव प्रक्रिया और कार्यक्रम की घोषणा पर टिकी हुई है।
