नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जयपुर महाखेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। जयपुर ग्रामीण सीट से लोकसभा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा 2017 से इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर एक बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा जयपुर महाखेल में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। 12 जनवरी 2023 को नेशनल यूथ डे के अवसर पर जयपुर महाखेल शुरू हुआ था।
इस साल प्रतियोगिता में कबड्डी को फोकस किया गया है।6400 युवा ले रहे हैं हिस्साजयपुर महाखेल प्रतियोगिता में जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के सभी 8 विधानसभा क्षेत्र के करीब 6400 युवा हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए अवसर देने के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही इसकी मदद से युवाओं को खेल को अपने करियर के लिए रूप में भी अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।